गोरखपुर। गोरखपुर में क्लब संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश श्रीवास्तव (40) की फार्म हाउस पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना कुसम्ही क्षेत्र स्थित फार्म हाउस की है, जहां वह सुबह करीब 10 बजे पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, अमरीश ऊपरी मंजिल पर मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके हाथ में पिस्टल भी थी और गोली मुंह में लगी हुई बताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस को घटना की सूचना अमरीश के छोटे भाई नितिन श्रीवास्तव ने दी थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
