TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया हत्याकांड: गौरीबाजार पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

Table of Content

संजय मिश्र।

देवरिया। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि बैतालपुर डिपो के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में 12 अप्रैल की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि थाना गौरी बाजार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 152/26 के तहत पुलिस ने 15 अप्रैल को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

घटना में नामजद दो अन्य आरोपी—रंजीत गोंड और मुलायम गोंड, निवासी ग्राम सोपारी खुर्द—को भगुवा ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रंजीत के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध .32 बोर पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, मुलायम के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक स्कूटी बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोपारी गांव निवासी पप्पू यादव (38) 12 अप्रैल की रात करीब 11 बजे बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिससे पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल पप्पू यादव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.