/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Table of Content

डेस्क। पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलनाडु में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग द्वारा शाम 5 बजे तक के अनुमानित मतदान आंकड़े जारी किए गए, जिनमें दोनों राज्यों में उच्च मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।

आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में लगभग 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में यह आंकड़ा करीब 89.93 प्रतिशत रहा। पश्चिम बंगाल में जिलावार मतदान में भी उत्साह देखने को मिला, जहां दक्षिण दिनाजपुर में 93.12 प्रतिशत, कूचबिहार में 92.07 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 91.36 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 91.20 प्रतिशत और झारग्राम में 90.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी मतदान प्रतिशत लगभग 80 से 92 के बीच रहा।

तमिलनाडु में भी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। यहां कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इरोड में 87.59 प्रतिशत, नमक्कल में 87.63 प्रतिशत, धर्मपुरी में 87.28 प्रतिशत और सलेम में 88.02 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं चेन्नई में 81.34 प्रतिशत, कोयंबटूर में 82.33 प्रतिशत और मदुरै में 77.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।चुनाव आयोग के अनुसार दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

बलरामपुर, ग्वालियर और कोलकाता की दुःखद घटनाओं पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

दिवंगतों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बलरामपुर एवं ग्वालियर में हुए सड़क हादसों तथा कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुःखद घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.