TN

TotaRam News

What's Hot

कोच्चि में मलयालम फिल्म ‘अचप्पा’ एल्बम का प्रीमियर

Table of Content

डेस्क। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने 21 अप्रैल, 2026 को कोच्चि में एक भव्य समारोह में अपनी नवीनतम मलयालम फिल्म “अचप्पाज़ एल्बम” (ग्रैम्पाज़ एल्बम) का प्रीमियर आयोजित किया। यह प्रीमियर 24 अप्रैल, 2026 को फिल्म देशव्यापी रूप से रिलीज होने से पहले आयोजित किया गया। इस प्रीमियर में एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदुम और महाप्रबंधक (प्रोडक्शन एंड डेवलपमेंट) तरुण तारेजा ने फिल्म उद्योग के दिग्गजों और मशहूर हस्तियों के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम ने कहा, “अचप्पा का एल्बम अनूठी सिनेमाई आवाज़ों को पोषित करने के हमारे मिशन का प्रमाण है। कल्पनाशील समय-यात्रा की अवधारणा को पीढ़ीगत गहरी भावनाओं के साथ मिलाकर, यह फिल्म सभी आयु वर्ग के दर्शकों को प्रभावित करने की क्षमता रखती है। एनएफडीसी इस तरह के सार्थक सिनेमा का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, और भविष्य में, हम भारत की जड़ों से उभरने वाली दिलचस्प कहानियों को बढ़ावा देना और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे, जो हमारी विविध संस्कृति की समृद्धि को वैश्विक मंच पर लाती हैं। दीप्ति पिल्ले सिवान के इस मार्मिक कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए हमें गर्व है।”
फिल्म के प्रीमियर में निर्देशक दीप्ति सिवन पिल्ले, लेखक संजीव सिवन और मुख्य कलाकार प्रियंका नायर, अंजना अप्पुकुट्टन और सुधांशु संजीव सिवन शामिल होकर फिल्म के रचनात्मक पक्ष को उजागर किया। इस दौरान फिल्म के बाल कलाकार सहित अन्य कलाकार और क्रू सदस्य भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में ड्रीम बिग फिल्म्स के वितरक सुजीत नायर भी फिल्म की औपचारिक स्क्रीनिंग के लिए टीम का साथ उपस्थित रहे। एनएफडीसी द्वारा निर्मित यह फिल्म अतीत को फिर से जीने की सार्वभौमिक जिज्ञासा को दर्शाती है और 24 अप्रैल, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.