डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम के त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की वजह से हुई लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा
“केरलम के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
बता दें कि केरल के त्रिशूर जिले के मुंदाथिकोड इलाके में मंगलवार को पटाखा भंडार में हुए भीषण विस्फोट और आग में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा त्रिशूर पूरम की तैयारियों के दौरान हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में लंबे समय तक आग भड़कती रही, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कत आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
