/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

गुलाब देवी ने स्वच्छ गरिमा स्कूल पहल को बढ़ावा देने के निर्देश दिए

Table of Content

  • माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने किया मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, बालिकाओं में माहवारी जागरूकता पर जोर
  • 9 मंडलों के मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय चरण प्रशिक्षण शुरू, माहवारी स्वच्छता व स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
  • विद्यालयों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश, मोनिका रानी ने स्वच्छता, पोषण व सुरक्षा पर दिया जोर

लखनऊ। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित होटल फेयरफील्ड मैरिएट में आयोजित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने बालिकाओं में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शिक्षकों को छात्राओं एवं उनकी माताओं से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।
मंत्री गुलाब देवी ने अपने संबोधन में कहा कि माहवारी से जुड़ी समस्याओं के कारण कई बार बालिकाएं गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करती हैं। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि कक्षा 9 एवं 10 की छात्राओं की माताओं को विद्यालय में आमंत्रित कर उन्हें माहवारी स्वच्छता के विषय में जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक छात्र-छात्राओं के साथ मित्रवत व्यवहार अपनाएं ताकि वे अपनी समस्याओं को सहजता से साझा कर सकें। उन्होंने पारंपरिक उपायों के साथ-साथ वैज्ञानिक जानकारी के समन्वय पर भी बल दिया और इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि यहां दी जा रही जानकारी को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शौचालय स्वच्छता की आदतों को बढ़ावा देने, बालिकाओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जानकारी रखने, पोषण पर ध्यान देने, पोक्सो अधिनियम की जानकारी देने तथा सेनेटरी नैपकिन के सुरक्षित निपटान के संबंध में भी निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के उपरांत राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने जनपदों में नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जो आगे विद्यालय स्तर पर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य माहवारी से संबंधित सामाजिक वर्जनाओं को समाप्त करना, बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण शैक्षिक वातावरण प्रदान करना है।
समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21-22 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इससे पूर्व 15-16 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रथम चरण में 40 जनपदों के 77 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। द्वितीय चरण में प्रदेश के 9 मंडलों—आगरा, अलीगढ़, बस्ती, चित्रकूट, झांसी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, कानपुर एवं सहारनपुर—से प्रत्येक जनपद की 2 शिक्षिकाएं, 1 राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा 1 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आरकेएसके, वात्सल्य, सार्थक एवं खुशी सहित सहयोगी संस्थाओं के विशेषज्ञों द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, किशोर स्वास्थ्य, व्यवहार परिवर्तन, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा कानूनी साक्षरता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत महिला प्रजनन तंत्र की वैज्ञानिक समझ विकसित करने, मासिक धर्म से जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों के निराकरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.