TN

TotaRam News

What's Hot

सोनभद्र-प्रतापगढ़ में नारी वंदन सम्मान कार्यक्रम सफल

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ एवं उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में कल सोनभद्र के साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग , सजौर, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र तथा प्रतापगढ़ में ’“नारी वंदन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम”’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने दी। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आमजनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि आज केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद एवं हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ’“नारी वंदन सम्मान”’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।’ ’श्वेता कुमारी (वाराणसी)’,’ ’सोनी सेठ (वाराणसी)’ तथा ’ रानी सिंह (मिर्जापुर)’ ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शको का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में ’साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया’ और अपनी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को और भी जीवंत एवं सफल बनाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, कलाकार एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सम्मान को बढ़ावा देना एवं लोक-सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहा, जिसमें यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा।
इसके अलावा प्रतापगढ़ में भी नारी वंदन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके अलावा प्रेमलता सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष बेलहा प्रतापगढ़ विशिष्ट अतिथि थे। प्रो0 अमित कुमार श्रीवास्तव प्रचार प्रताप बहादुर स्नाकोत्त्र महाविघालय सिटी प्रतापगढ़, प्रो0 बृजभानु सिंह, निदेशक, जीपीएस स्कूल प्रतापगढ़, शिशिर खरे जिलाध्यक्ष, संस्कार भारती, प्रतापगढ ने सहभागिता की।
निदेशक अतुल द्विवेदी ने बताया कि इस अवसर पर प्रो0 किरन मिश्रा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. शशि प्रभा गुप्ता, पूजा मंधान, अनुभा पाण्डेय, अरुणा केसरवानी,सुधा तुलस्यान, श्रीमती प्रियंका राज, लक्ष्मी मिश्रा, सोनिया गुप्ता, श्रद्धा सिंह आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर शक्ति कुमार पांडे, प्राचार्य, मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रतापगढ़ कार्यक्रम के संयोजक थे। इसके अलावा भारी संख्या में दर्शक एवं सांस्कृतिक दल के सदस्य मौजूद थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.