TN

TotaRam News

What's Hot

कुशीनगर पर्यटन विकास के लिए 694 लाख स्वीकृत

Table of Content

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत गोरखपुर मण्डल के जनपद कुशीनगर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की पर्यटन विकास की परियोजनाओं के लिए 1031.70 लाख रूपये की धनराशि के प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि परियोजना के कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करायें।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद कुशीनगर की विधानसभा क्षेत्र रामकोला में गुरू गोरक्षपीठ स्थित राम जानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 73 लाख रूपये, हाटा विधानसभा क्षेत्र में स्थित श्री राम जानकी मंदिर के लिए 67 लाख रूपये, फाजिलनगर स्थित शंकर जी मंदिर के लिए 58 लाख रूपये, पडरौना विधानसभा क्षेत्र में स्थित पौराणिक स्थल बांसी नदी घाट पर पर्यटन एवं अवस्थापना सुविधाओं के लिए 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
इसी प्रकार तमकुही राज स्थित राम जानकी मंदिर घूरपट्टी के पर्यटन विकास के लिए 82 लाख रूपये, खड्डा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हड़ावा मंदिर के लिए 82 लाख रूपये, इसी विधानसभा में स्थित कोक माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के विकास के लिए 65 लाख रूपये, पडरौना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामघाट में बहुउद्देशीय हाल आदि के निर्माण के लिए 55 लाख रूपये, इसी विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देशीय हाल आदि के लिए 59 लाख रूपये, हाटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाथ संप्रदाय के प्राचीन मंदिर कर्महा में बहुउद्देशीय हाल आदि के लिए 38 लाख रूपये तथा रामकोला विधानसभा के अंतर्गत रामकोटा में सौतही मनी ताल पर बहुउद्देशीय हाल आदि के लिए 55 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
जयवीर सिंह ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में भारतीय आस्था के धरोहरों को संरक्षित करते हुए श्रद्धालुओं की बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आस्था के साथ विकास की परिकल्पना के आधार पर पूरे प्रदेश में प्राचीन धार्मिक स्थलों, घाटों आदि के पुनरूद्धार की योजनाएं स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित करना है। इसके साथ ही धार्मिक विरासत को अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित भी करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.