TN

TotaRam News

What's Hot

मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता बढ़ाने हेतु कृषि विभाग ने हरी खाद के प्रयोग पर दिया जोर

Table of Content

  • प्रदेश में जीवांश कार्बन बढ़ाने हेतु ढैंचा, सनई और मिश्रित हरी खाद के प्रयोग की अपील
  • कृषि विभाग द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे हरी खाद के बीज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ० पंकज त्रिपाठी ने प्रदेश के किसानों से मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हरी खाद को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि फसलों से अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने के लिए मिट्टी में जीवांश कार्बन की उपलब्धता अनिवार्य है। वर्तमान में प्रदेश की मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा मात्र 0.2 से 0.3 प्रतिशत रह गई है, जिसे बढ़ाकर 0.8 से 1 प्रतिशत तक ले जाने की आवश्यकता है। रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डी.ए.पी. के अत्यधिक प्रयोग तथा गर्मी में जुताई न करने के कारण मिट्टी से मित्र कीट और केंचुए गायब हो रहे हैं, जिसका सीधा असर उत्पादन और उर्वरकों की बढ़ती मांग पर पड़ रहा है।
कृषि निदेशक डॉ० पंकज त्रिपाठी ने जानकारी दी कि दलहनी और गैर-दलहनी फसलों को उनकी वानस्पतिक वृद्धि के समय मिट्टी में दबाना ही हरी खाद है। इसके लिए ढैंचा, सनई, लोबिया, ग्वार और मक्का जैसी फसलों का चयन किया जा सकता है। ये फसलें अपनी जड़ ग्रंथियों में उपस्थित जीवाणुओं के माध्यम से वातावरण की नाइट्रोजन को मिट्टी में स्थिर करती हैं। किसान भाइयों को वर्ष में कम से कम एक बार इन फसलों की बुवाई कर 30 से 40 दिन के भीतर इन्हें मिट्टी में पलट देना चाहिए। इससे मृदा में न केवल जैविक पदार्थों की वृद्धि होगी, बल्कि सूक्ष्म जीवों की क्रियाशीलता और पोषक तत्वों जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
डॉ० त्रिपाठी ने बताया कि अप्रैल और मई की भीषण गर्मी में खेतों को हरी खाद की फसलों से ढकने से ऊसर बढ़ने की आशंका कम होती है और आगामी फसलों के लिए भूमि तैयार हो जाती है। कृषि विभाग इस दिशा में किसानों की सहायता हेतु ढैंचा और मिश्रित हरी खाद के बीज के पैकेट 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर इन बीजों को प्राप्त कर सकते हैं। हरी खाद के इस प्रयोग से न केवल रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी, बल्कि खेती की लागत में भी प्रभावी बचत सुनिश्चित की जा सकेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.