डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक, विचारक और सार्वजनिक बुद्धिजीवी बलबीर पुंज के निधन पर शोक व्यक्त किया। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बलबीर पुंज एक प्रख्यात लेखक, विचारक और सार्वजनिक बुद्धिजीवी थे, जिन्होंने मीडिया जगत में समृद्ध योगदान दिया। उनके लेख व्यापक रूप से पढ़े जाते थे और उनमें राष्ट्रीय पुनर्जागरण के प्रति उनका गहरा समर्पण परिलक्षित होता था। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय हस्तक्षेप तथ्य और सिद्धांतों से परिपूर्ण होते थे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
“ बलबीर पुंज एक प्रख्यात लेखक, विचारक और सार्वजनिक बुद्धिजीवी थे। उन्होंने मीडिया जगत में समृद्ध योगदान दिया। उनके लेख व्यापक रूप से पढ़े जाते थे, जो राष्ट्रीय पुनर्जागरण के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाते थे। उनके संसदीय हस्तक्षेप तथ्य और सिद्धांतों से परिपूर्ण होते थे।
बलबीर पुंज ने भाजपा को सुदृढ़ करने के लिए, विशेषकर छात्रों, पेशेवरों, विद्वानों और बुद्धिजीवियों के बीच, अथक परिश्रम किया। वे गुजरात सहित विभिन्न राज्यों के प्रभारी रहे। उन दिनों में उनके साथ हुए हमारे संवाद स्नेहपूर्वक स्मरण हैं। उनके निधन से व्यथित हूँ। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएँ। ॐ शांति।”
