/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लू-प्रकोप प्रबंधन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और इंटर एजेंसी ग्रुप उत्तर प्रदेश (IAG-UP) के संयुक्त तत्वाधान में आपदा जोखिम न्यूनीकरण में गैर सरकारी संगठनों और नागरिक समाज संगठनों की भूमिका विषय पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विगत कुछ दिनों से तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते तापमान से मानव जीवन के साथ-साथ पशुओं, फसलों एवं प्रदेश की उत्पादन शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रदेश में आगामी लू-प्रकोप के प्रबंधन हेतु सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों को मिलकर कार्य करना होगा तभी माननीय मुख्यमंत्री र्जी Zero Avoidable Mortality के Vision को साकार किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त लू-प्रबंधन हेतु विभिन्न उपायों का प्रचार-प्रसार NGOs/CSOs के माध्यम से समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुचानें में महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यशाला में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों जैसे Sphere India, Action Aid, Save the Children Bal (Raksha Bharat) Mahila Housing Trust, Care India, Unicef lucknow अपराजिता सामाजिक समिति बहराइच, पूर्वांचल सेवा संस्थान, नव भारतीय नारी विकास समिति बलिया, आजाद शिक्षा केंद्र जौनपुर, सूर्या फाउंडेशन, लखनऊ विश्व विध्यानश, गौतम बुद्ध जागृति संस्थान, पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट, समाज कल्याण एवं बाल विकास परिषद, शकुंतला देवी पुनर्वास विश्वविद्यालय, ए आर फाउंडेशन, प्रज्ञा इन्टरट्रस्ट, यू पी भारतीय नागरिक सुरक्षा समिति, अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst-Young), अमर शहीद चेतन ससंस्थान, भारत स्काउट एंड गाइड, सहित विभिन्न गैर-सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा पूर्व में किए गए कार्यों एवं वर्ष 2026 में लू-प्रकोप से संबंधित किए जाने वाली गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा: 8 जिलों की 33 पर्यटन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 31 मार्च, 2026 तक स्वीकृत परियोजनाओं पर शासनादेश जारी करते हुए अवस्थापना विकास की परियोजनाओं पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। राज्य सरकार की प्राथमिकता आस्था के साथ विकास और पर्यटन सेक्टर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.