TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ के विकास नगर में झुग्गियों में भीषण आग

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगते ही झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना विकास नगर के पास, मारुति सुजुकी शोरूम के नजदीक की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

लखनऊ। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित GLOBALG.A.P. क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मेंटॉरशिप सत्र के प्रथम दिवस पर आज फील्ड विजिट का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि, उद्यान तथा कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारियों को वैश्विक स्तर पर...

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आयोग कार्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कमांड रूम स्थापित किया गया है, जिसके...

प्रधानमंत्री ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चौधरी के कुशल नेतृत्व में जनता की आकांक्षाएं...

झांसी को मिलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, कैंसर मरीजों के लिए 100 बेड होंगे आरक्षित

लखनऊ/ झांसी। प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित कुमार घोष द्वारा झांसी में झांसी एवं चित्रकूटधाम मण्डल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं...

हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड से शहर से कनेक्ट होगी वरूण विहार योजना

लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित एलडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना ‘वरूण विहार’ मुख्य शहर से कनेक्ट होगी। इसके लिए हैदर कैनाल के समानांतर लगभग 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड विकसित की जाएगी। जिससे हजरतगंज से वरूण विहार का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा होगा, जिसे अभी तय करने में 50...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.