TN

TotaRam News

What's Hot

नरही में मिली महिला का रेस्क्यू, मातृछाया केंद्र में आश्रय

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ के नरही क्षेत्र में विगत 10 से 15 दिनों से भटक रही एक असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के संबंध में जानकारी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य द्वारा दी गई। डॉ. प्रियंका मौर्य ने अवगत कराया कि स्थानीय नागरिकों एवं मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया तथा तत्परता दिखाते हुए उक्त महिला का रेस्क्यू कराया।
रेस्क्यू के उपरांत महिला को मातृछाया केंद्र, सरोजनीनगर (पिपरसंड के निकट) में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है, जहाँ उसके लिए भोजन, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
डॉ. प्रियंका मौर्य द्वारा केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि उक्त महिला की चिकित्सीय जांच लोकबंधु चिकित्सालय, लखनऊ में कराई जाए, ताकि उसके स्वास्थ्य की स्थिति का समुचित परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही महिला के पुनर्वास एवं देखभाल के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं। डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों की सहायता करना समाज का दायित्व है और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाते रहेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्मार्ट मीटर, बिलिंग व कनेक्शन समस्याओं पर विशेष फोकस

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में “संभव” ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली के माध्यम से व्यापक जनसुनवाई कर प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। इस जनसुनवाई में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े 100 से अधिक शिकायतकर्ताओं/उपभोक्ताओं...

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है-केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संपूर्ण जीवन...

NFDC की नई मलयालम फिल्म ‘अचप्पाज़ एल्बम’ 24 अप्रैल को होगी रिलीज़

डेस्क। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (एनएफडीसी) अपनी नवीनतम मलयालम फिल्म ‘अचप्पाज़ एल्बम’ (ग्रैम्पाज़ एल्बम) को रिलीज करने के लिए तैयार है। कल्पना पर आधारित पारिवारिक जीवन, हास्य और भावनाओं के अनूठा संगम के रूप में यह फिल्म समय-यात्रा से जुड़ी कहानी को दर्शाती है और 24 अप्रैल 2026...

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन के बाद यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी

लखनऊ /नोएडा। उत्तर प्रदेश में जनपद गौतम बुद्धनगर के नाेएडा क्षेत्र में सोमवार को हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में इजाफा कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित उच्च अधिकार प्राप्त समूह की सिफारिशों पर अकुशल, अर्धकुशल और कुशल मजदूरों के न्यूनतम वेतन...

देशभर में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान

डेस्क। आज Bhimrao Ramji Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के अनेक प्रमुख नेताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर Narendra Modi, Mallikarjun Kharge सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.