TN

TotaRam News

What's Hot

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

Table of Content

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता
  • मंत्री कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगे प्रतिभाग
  • नुमाइश ग्राउंड में आयोजित वृहद रोजगार मेला में 200 कंपनियां देंगी 25000 से अधिक रोजगार के अवसर
  • कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में मिलेगा नौकरी का अवसर
  • आईटीआई, कौशल प्रशिक्षण प्राप्त और अन्य योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
  • न्यूनतम 1.50 लाख वार्षिक वेतन वाली नौकरियों पर रहेगा फोकस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में एक ‘वृहद रोजगार मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इस मेले का उद्घाटन कर युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
मेले में प्रदेश भर के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और उद्यमिता जयंत चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि में प्रतिभाग करेंगे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेले में देश-प्रदेश की 200 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं का चयन करेंगी। मेले के माध्यम से कुल 25,000 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी-आईटीईएस, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और परिधान उद्योग सहित कई क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी।
रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, बी.टेक, एमबीए सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। सामान्यतः अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 1.50 लाख रुपये से अधिक वार्षिक वेतन वाले रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जबकि कई पदों पर मासिक वेतन 35 हजार रुपये तक भी हो सकता है।
यह रोजगार मेला पूरी तरह समावेशी रोजगार की अवधारणा पर आधारित है। इसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ अन्य योग्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। महिला अभ्यर्थियों और दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियों में जेबीएम मारूति, पेटीएम, टाटा मोटर्स, जेप्टो, एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड सहित कई बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई), ऑफर लेटर या जॉइनिंग लेटर भी प्रदान किए जाएंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा...

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने होम-स्टे संचालकों को दिया प्रशिक्षण, रूरल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

‘विजिट माय स्टेट’ अभियान में प्रदेश के होम-स्टे निभाएंगे अहम भूमिका- जयवीर सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रूरल टूरिज्म को नई पहचान देने और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पर्यटन विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग के अंतर्गत संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) में प्रदेशभर से आए होम-स्टे...

KGMU के प्रो. डॉ. कमलेश्वर सिंह बने इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी उत्तर प्रदेश के मानद सचिव

मथुरा में आयोजित राज्य सम्मेलन के दौरान हुआ चुनाव, केजीएमयू की कुलपति ने दी बधाई लखनऊ। इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (आईपीएस) की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मथुरा स्थित के.डी. डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित चौथे आईपीएस उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन के दौरान हुई...

सुभाष चौक पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वक्ताओं...

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.