TN

TotaRam News

What's Hot

केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का मतदान सम्पन्न

Table of Content

डेस्क। केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त हो गया। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ, जिसमें मतदाताओं ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद की। परिणाम 4 मई को घोषित होंगे।

असम में शाम 5 बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, पुडुचेरी में 86 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि केरल में इस समय 75.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान में असम के मतदाताओं ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया। चुनाव आयोग ने प्रत्येक बूथ पर कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए। इस बार बड़ी संख्या में युवा मतदाता पहली बार मतदान कर रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के समृद्धि और लोगों की उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा, “आज असम में मतदान का दिन है। मुझे इस महत्वपूर्ण दिन मां कामाख्या के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने असम की समृद्धि और राज्य के लोगों की प्रगति की कामना की।”

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि झूठा प्रचार एलडीएफ को नहीं हरा सकता। उन्होंने लोगों और जनता पर भरोसा व्यक्त किया और कहा कि पिछले दस वर्षों से जनता के साथ उनका सफर जारी है। पिछले दस सालों से हम लोगों के साथ चले हैं और यह सफर जारी रहना चाहिए। हम लोगों के साथ हैं और लोग हमारे साथ हैं। सांप्रदायिक प्रचार हमें नहीं हरा सकता।”

पुडुचेरी में NDA उम्मीदवार जोस चार्ल्स मार्टिन ने मतदान कर इसे लोकतंत्र में एकता और शक्ति का प्रदर्शन बताया और कहा कि NDA निश्चित रूप से सत्ता में लौटेगी। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.