TN

TotaRam News

What's Hot

योजना, कुरुक्षेत्र और रोजगार से जुड़ी खबरें अब वेव्स ओटीटी पर निशुल्क उपलब्ध

Table of Content

डेस्क। प्रकाशन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम में डिजिटल ज्ञान का दायरा विस्तारित करते हुए अपनी प्रमुख पत्रिकाओं योजना, कुरुक्षेत्र, आजकल और बाल भारती के साथ ही साप्ताहिक रोजगार समाचार प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर निशुल्क उपलब्ध कराया है। इससे विभाग की समृद्ध पाठ्य सामग्री देशभर में पाठकों तक पहुंच रही है।
प्रकाशन विभाग की इस पहल का उद्देश्य देशभर के पाठकों को विश्वसनीय, ज्ञानवर्धक और सांस्कृतिक तौर पर समृद्ध पाठ्य सामग्री सुलभता से उपलब्ध कराना है। विभाग की मासिक पत्रिकाएं सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, ग्रामीण विकास, साहित्य और बाल शिक्षा के गहन विश्लेषण के लिए पाठकों में काफी लोकप्रिय हैं, जबकि एम्प्लॉयमेंट न्यूज़/रोजगार समाचार नौकरी के अवसरों, भर्ती सूचनाओं, करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास पर विश्वसनीय और समकालीन जानकारी प्रदान करता है और यह नौकरी के इच्छुक व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन है।
इन पत्रिकाओं के अलावा, विभिन्न विषयों पर ई-पुस्तकों का व्यापक संग्रह भी वेव्स प्लेटफॉर्म पर नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रतिष्ठित इंडिया ईयरबुक/’भारत वर्षपुस्तिका’ भी शामिल है, जो भारतीय शासन, अर्थव्यवस्था और विकास पहल की प्रमाणिक और विस्तृत विवरण देने वाली प्रमुख वार्षिक पत्रिका है। वेव्स प्लेटफॉर्म पर अभी पाठकों को 227 ई-पुस्तकें नि:शुल्क उपलब्ध हैं।
प्रकाशन विभाग की योजना अपने डिजिटल सेवाओं को विस्तारित करते हुए अप्रैल के अंत तक वेव्स प्लेटफॉर्म पर लगभग 300 अतिरिक्त ई-पुस्तकें उपलब्ध कराने की है। ये प्रकाशन नाममात्र मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे किफायती दर पर इनकी उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ ही विभाग का ज्ञान प्रसार को बढ़ावा देने का अभियान भी जारी रहे।
पाठकों की सुविधा और सुगमता के लिए, प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित मुद्रित पुस्तकें वेव्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदी जा सकती हैं। यह सुविधा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ढांचे के तहत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ग्रामीण ई-स्टोर माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों सहित देश भर के पाठकों को पुस्तकों की भौतिक प्रतियां निर्बाध रूप से उपलब्ध होंगी। अभी, 524 मुद्रित पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
प्रकाशन विभाग की यह पहल पाठ्य सामग्री की पहुंच बढ़ाने और लोगों के डिजिटल सामग्री के प्रति रुझान के अनुरूप डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की प्रतिबद्धता रेखांकित करती है। पुस्तकों की निःशुल्क डिजिटल पहुंच, पाठकों को किफायती शुल्क पर सामग्री उपलब्ध कराने और पुस्तकों की भौतिक उपलब्धता एक साथ लाकर, विभाग का लक्ष्य व्यापक और समावेशी पठन पारितंत्र निर्मित करना है। इस उद्देश्य से लोगों को वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध पत्रिकाओं और ई-पुस्तकों की विस्तृत श्रृंखला का पता लगाने और इस पहल का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.