TN

TotaRam News

What's Hot

प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

Table of Content

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन सभी व्यक्तियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की, जो दूसरों की सेवा में अथक परिश्रम करते हैं और एक स्वस्थ समाज को बनाए रखने की दिशा में निरंतर जुटे रहते हैं।
स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को अपना शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री ने शारीरिक व्यायाम के लाभों से संबंधित एक संस्कृत सुभाषितम को साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा:

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, हम उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो दूसरों की सेवा में अथक परिश्रम करते हैं और एक स्वस्थ समाज की दिशा में निरंतर जुटे रहते हैं। हम एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं। आइए हम सभी मिलकर स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए कार्य करते रहें। व्यायाम करने से कार्य करने की क्षमता बढ़ती है, पाचन क्रिया तेज होती है, मोटापा कम होता है और शरीर के अंग मजबूत और सुडौल होने लगते हैं।
“विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मेरा आग्रह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करें।

लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः।
विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पुलिस छापेमारी

डेस्क। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी की है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब 9 अप्रैल को राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा...

योगी सरकार ने शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में की ऐतिहासिक वृद्धि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों शिक्षा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री...

उच्च शिक्षा को बढ़ावा, निजी क्षेत्र में नए विश्वविद्यालय को कैबिनेट की स्वीकृति

26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर – उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस क्रम में ग्रेटर नोएडा में निजी क्षेत्र के...

प्रधानमंत्री ने तो लाम को वियतनाम समाजवादी गणराज्य का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने नए राष्ट्रपति के रूप में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। श्री...

अमित शाह ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को ₹1 लाख करोड़ का वार्षिक टर्नओवर पार करने के लिए बधाई दी

डेस्क। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करने के लिए बधाई दी। X पर जारी पोस्ट में, अमित शाह ने कहा, “सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल द्वारा वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ के वार्षिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.