TN

TotaRam News

What's Hot

प्रदेश राजस्व में रिकॉर्ड बढ़त, पूरे वित्तीय वर्ष में ₹10,228 करोड़ की वृद्धि

Table of Content

  • प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में ₹1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में ₹10,228 करोड़ का हुआ इजाफा
  • जीएसटी, स्टाम्प, परिवहन और खनन से प्रदेश की आय में आया बड़ा उछाल
  • उत्तर प्रदेश बना 35 हजार करोड़ से अधिक सरप्लस वाला राज्य
  • मार्च में ₹26,193 करोड़ की वसूली, पूरे वर्ष में ₹2.23 लाख करोड़ पार
  • वित्त मंत्री ने 2026-27 के लिए विभागों को समय से कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की नई ऊंचाइयों को छू रही है, जिसका स्पष्ट असर प्रदेश के राजस्व आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। वित्तीय अनुशासन, प्रभावी नीतियों और सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन के चलते न सिर्फ मार्च 2026 में राजस्व संग्रह में ₹1020 करोड़ से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, बल्कि पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹10,228 करोड़ का रिकॉर्ड इजाफा हुआ है।
सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया कि कर एवं करेत्तर राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है, जो न केवल आर्थिक मजबूती का संकेत है बल्कि विकास कार्यों को गति देने के लिए भी सरकार को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करा रही है। ताजा आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि राज्य अब ₹35,000 करोड़ से अधिक के रेवेन्यू सरप्लस के साथ देश के अग्रणी वित्तीय रूप से सुदृढ़ राज्यों में शामिल हो चुका है।

और मजबूत हुई यूपी की वित्तीय सेहत
वित्त मंत्री ने बताया कि मार्च 2025 के मुकाबले मार्च 2026 में प्रदेश के मुख्य कर एवं करेत्तर राजस्व में ₹1020.53 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह में कुल ₹26,193.56 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष मार्च 2025 में यह ₹25,173.03 करोड़ था। वहीं दूसरी तरफ, पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 की बात करें तो मार्च तक प्रदेश को कुल ₹2,23,060.18 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹2,12,832.08 करोड़ के मुकाबले ₹10,228.10 करोड़ अधिक है।

मार्च में जीएसटी, स्टाम्प और परिवहन से बढ़ी आय
माह मार्च 2026 के राजस्व मदों पर नजर डालें तो जीएसटी से ₹7,347.31 करोड़ की प्राप्ति हुई, जो पिछले वर्ष ₹6,785.34 करोड़ थी। वैट के तहत ₹4,438.82 करोड़ की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष यह ₹4,472.70 करोड़ थी। आबकारी से ₹9,269.44 करोड़ प्राप्त हुए, जो पिछले वर्ष के ₹9,744.50 करोड़ से कुछ कम है। स्टाम्प एवं निबंधन के क्षेत्र में वृद्धि दर्ज करते हुए ₹2,728.74 करोड़ की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष ₹2,617.56 करोड़ प्राप्त हुए थे। परिवहन क्षेत्र में उल्लेखनीय उछाल के साथ ₹1,624.84 करोड़ की आय हुई, जो पिछले वर्ष ₹951.98 करोड़ थी। वहीं भू-तत्व एवं खनिकर्म से ₹784.41 करोड़ की प्राप्ति हुई, जो पिछले वर्ष ₹600.95 करोड़ थी।

पूरे वित्तीय वर्ष में सभी प्रमुख मदों में मजबूत प्रदर्शन
वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न मदों में प्राप्ति की बात करें तो जीएसटी से ₹82,547.40 करोड़ (पिछले वर्ष ₹82,535.14 करोड़), वैट से ₹33,006.35 करोड़ (पिछले वर्ष ₹32,096.54 करोड़), आबकारी से ₹57,722.29 करोड़ (पिछले वर्ष ₹52,574.52 करोड़), स्टाम्प एवं निबंधन से ₹32,598.49 करोड़ (पिछले वर्ष ₹30,205.97 करोड़), परिवहन से ₹12,764.61 करोड़ (पिछले वर्ष ₹11,043.15 करोड़) तथा भू-तत्व एवं खनिकर्म से ₹4,421.04 करोड़ (पिछले वर्ष ₹4,376.76 करोड़) की राजस्व प्राप्ति हुई, जो प्रदेश की मजबूत वित्तीय प्रगति को दर्शाती है।

₹35,000 करोड़ से अधिक रेवेन्यू सरप्लस
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश “रेवेन्यू सरप्लस स्टेट” की स्थिति में है और राज्य के पास ₹35,000 करोड़ से अधिक का अधिशेष उपलब्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मूल बजट का लगभग 81% व्यय किया जा चुका है, जो बेहतर वित्तीय प्रबंधन का संकेत है। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपनी कार्य योजना को शीघ्र अंतिम रूप दें, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को और तेज किया जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा

उर्वरकों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 136 लाइसेंस निलंबित और 30 एफआईआर दर्ज लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी...

UP Polytechnic JEECUP Counselling 2026: तीसरे चरण का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, जानें आगे क्या करना है

हेल्प सेंटर पर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने वर्ष 2026 की तृतीय चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में संस्था या पाठ्यक्रम आवंटित हुआ है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान: लज्जाराम तोमर के शिक्षा दर्शन पर KMCLU लखनऊ में संगोष्ठी

लज्जाराम तोमर की पंचपदी शिक्षण पद्धति पर KMCLU लखनऊ में विशेष व्याख्यान लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं लज्जाराम तोमर जी का शिक्षा दर्शन” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।...

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.