TN

TotaRam News

What's Hot

इकाना में भिड़ेंगे लखनऊ और दिल्ली

Table of Content

लखनऊ। आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला आज 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। इस मुकाबले में लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, जिन पर अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का दबाव रहेगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल संभालेंगे, जो अपनी टीम को पहली बार खिताब दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। दोनों टीमें आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

पिछले सीजन में लखनऊ टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने पहले साल में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे। टीम के प्रमुख खिलाड़ियों, खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थीं। हालांकि इस बार लखनऊ के पास पूरी तरह फिट टीम है, जिससे संतुलन मजबूत नजर आ रहा है।

मोहम्मद शमी और एनरिच नॉर्त्जे जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों के शामिल होने से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है। वहीं अक्सर चोटों से जूझने वाले युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर खासा काम किया है। टीम को उनसे इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी और लखनऊ चाहेगा कि वह उन पर जताए गए भरोसे को सही साबित करें।

मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम परिसर को तीन सुपर जोन, छह जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा में एंटी टेररिस्ट स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते, अर्धसैनिक बल और पुलिस सहित 2000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि कंट्रोल रूम से ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.