TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में केजीएमयू ने सफलतापूर्वक की पहली डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में न्यूरोलॉजिकल उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। King George’s Medical University (केजीएमयू) में पहली बार डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह जटिल सर्जरी 50 वर्षीय महिला मरीज पर की गई, जो पिछले 25 वर्षों से पार्किंसंस रोग से पीड़ित थीं और दवाओं के बावजूद गंभीर मोटर समस्याओं का सामना कर रही थीं। सर्जरी का उद्देश्य उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार करना था और यह 27 मार्च को सफलता पूर्वक संपन्न हुई। सर्जरी न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी विभागों के संयुक्त प्रयास से की गई, जिसमें निम्न विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  • Dr. Dwarkanath Srinivas, प्रोफेसर, न्यूरोसर्जरी विभाग, NIMHANS
  • Dr. Vikram Holla, अतिरिक्त प्रोफेसर, न्यूरोलॉजी विभाग, NIMHANS

केजीएमयू की टीम में शामिल चिकित्सक थे: डॉ. बी.के. ओझा, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. हरदीप सिंह मल्होत्रा, डॉ. अनिल चन्द्रा, डॉ. सोमिल जायसवाल, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. मनीष जायसवाल, डॉ. अंकुर बजाज, डॉ. अवधेश यादव एवं डॉ. हनुमान प्रजापति।

केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और पार्किंसंस रोग से ग्रसित मरीजों के लिए अत्याधुनिक उपचार की नई संभावनाएँ खोलती है। यह सफलता न केवल केजीएमयू की चिकित्सा क्षमताओं को दर्शाती है, बल्कि उत्तर प्रदेश में न्यूरोलॉजिकल उपचार के क्षेत्र में एक नई उम्मीद भी जगाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.