TN

TotaRam News

What's Hot

आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण संबंधी विनियम

Table of Content

डेस्क। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन प्रशिक्षण महानिदेशालय ने शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत सभी अर्हताओं का पुनर्गठन तथा युक्तिसंगतीकरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप किया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022–23 से शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के पाठ्यक्रमों के अंतर्गत 150 घंटे के ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण (ओजेटी)/समूह परियोजना का अनिवार्य प्रावधान सम्मिलित किया गया है जिससे प्रशिक्षुओं को उनके संबंधित ट्रेडों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो तथा वे उद्योगों में प्रयुक्त प्रौद्योगिकियों से परिचित हो सकें। तदनुसार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यान्वयन हेतु कार्यस्थल पर प्रशिक्षण/समूह परियोजना हेतु दिशानिर्देश तैयार किए गए हैं।
ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण (ओजेटी)/समूह परियोजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, दूरस्थ स्थानों पर नियुक्त प्रशिक्षुओं के लिए परिवहन और आवास संबंधी सहायता का प्रावधान किया गया है। इन दिशानिर्देशों में प्रशिक्षण अवधि के दौरान जिसमें ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण (ओजेटी) भी सम्मिलित है, प्रशिक्षुओं की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का भी प्रावधान किया गया है। राज्य निदेशालयों/संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि वे दुर्घटना समूह बीमा जैसी व्यवस्थाओं पर विचार करें ताकि अप्रत्याशित घटनाओं के विरुद्ध संरक्षण प्रदान किया जा सके।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पाठ्यक्रमों की वार्षिक काल्पनिक प्रशिक्षण अवधि को शैक्षणिक सत्र 2022–23 से 1600 घंटों से घटाकर 1200 शिक्षण घंटों तक संशोधित किया गया है। इसके अलावा, प्रशिक्षुओं को उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने हेतु पाठ्यक्रम में 150 घंटे का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण (ओजेटी)/समूह परियोजना अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु 240 घंटे तक के विकल्प के रूप में या तो (i) राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से भाषा पाठ्यक्रम का चयन कर 10वीं/12वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रमाणन के साथ प्राप्त कर सकते हैं, अथवा (ii) 240 घंटे तक का अतिरिक्त अल्पकालिक पाठ्यक्रम भी ग्रहण कर सकते हैं। यह जानकारी आज राज्यसभा में कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी द्वारा एक लिखित उत्तर में दी गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.