TN

TotaRam News

What's Hot

एपीआई और क्यूआर कोड आधारित प्रणाली से प्रशिक्षण व रोजगार प्रक्रिया होगी पारदर्शी

Table of Content

  • एमएसएमई और युवाओं के बीच की दूरी घटाने को नई पहल, कौशल विकास को मिलेगा तकनीकी बल
  • यूपीएसडीएम और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में उद्योग-आधारित प्रशिक्षण पर सहमति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) एवं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के बीच गोमती नगर स्थित आईआईए भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने तथा एमएसएमई सेक्टर की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिशन निदेशक पुलकित खरे ने निर्देश दिए कि औद्योगिक संगठनों को प्रशिक्षण भागीदार के रूप में पैनल में शामिल करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस पहल से उद्योगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी और युवाओं को बाजार की वास्तविक मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा, जिससे प्रशिक्षण के बाद बेहतर प्लेसमेंट सुनिश्चित होगा।
बैठक में यह सहमति बनी कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स प्रदान करने, प्रशिक्षण के बाद रोजगार सुनिश्चित करने तथा उद्योगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
डिजिटल सशक्तिकरण के तहत बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एपीआई आधारित डेटा एकीकरण के माध्यम से यूपीएसडीएम एवं आईआईए के कौशल संबंधी आंकड़ों को एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर जोड़ने पर सहमति बनी, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगम होगा और प्रशिक्षण व रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड आधारित सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए यूपीएसडीएम पोर्टल पर एमएसएमई, नियोक्ताओं एवं नौकरी चाहने वालों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से यूपीएसडीएम और आईआईए नियमित रूप से सूचनाएं साझा करेंगे, जिससे उद्योगों और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। यह पहल प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर और कुशल युवाओं के बीच मौजूद स्किल गैप को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार किए जाने से युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होगी और प्रदेश में रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। बैठक में यूपीएसडीएम के वरिष्ठ अधिकारी एवं आईआईए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.