TN

TotaRam News

What's Hot

टीआरएआई ने “डिजिटल संपर्क के लिए भवनों की रेटिंग” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की

Table of Content

डेस्क। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली ने आज नई दिल्ली में “डिजिटल संपर्क के लिए भवनों का मूल्यांकन” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। यह संगोष्ठी टीआरएआई द्वारा 25.10.2024 को जारी “डिजिटल संपर्क के लिए संपत्तियों का मूल्यांकन विनियम” के संदर्भ में और हितधारकों को इस विषय तथा इसके कार्यान्वयन के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
टीआरएआई के प्रधान सलाहकार और भारतीय दूरसंचार अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया और मुख्य भाषण दिया। इस कार्यक्रम में टीआरएआई, दूरसंचार विभाग (डीओटी), दिल्ली सरकार, हिमाचल प्रदेश सरकार, जम्मू-कश्मीर सरकार, एमओएचए, आरईआरए, बिल्डर्स, शिक्षाविद, दूरसंचार और इंटरनेट सेवा प्रदाता (टीएसपी/आईएसपी), उपभोक्ता संगठन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
टीआरएआई के क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली के सलाहकार विवेक खरे ने स्वागत भाषण दिया। टीआरएआई के सलाहकार (क्यूओएस) तेजपाल सिंह ने भवन रेटिंग रूपरेखा की व्याख्या की और प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भवनों की डिजिटल संपर्क रेटिंग की आवश्यकता और महत्व पर चर्चा की। संगोष्ठी में विचार-विमर्श को तीन सत्रों में विभाजित किया गया था। इन सत्रों में डिजिटल संपर्क रेटिंग (डीसीआर) से संबंधित विनियमों, भवन उपनियमों में नियामक प्रावधानों को शामिल करने, प्रक्रिया, कार्यक्षेत्र और संपत्तियों की डिजिटल संपर्क रेटिंग में आने वाली चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस अवसर पर टीआरएआई, एमओएचयूए, बिल्डर्स, डिजिटल संपर्क रेटिंग एजेंसी, अवसंरचना प्रदाता, दूरसंचार उपकरण विनिर्माता और फ्लैट मालिक संघों के वक्ताओं ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। वक्ताओं ने डिजिटल संपर्क के लिए भवनों की रेटिंग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

यह संगोष्ठी टीआरएआई की उस सक्रिय भूमिका की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किया गया था, जिसके अंतर्गत सरकारों, उद्योग, शिक्षाविदों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम किया जाता है ताकि सभी हितधारकों द्वारा स्वैच्छिक रूप से इसे अपनाया जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.