TN

TotaRam News

What's Hot

जानें इस साल चैत्र नवरात्रि में हवन और पूजा का सही समय..

Table of Content

पण्डित सुनील पाण्डेय।

चैत्र नवरात्रि को लेकर इस बार तिथियों में विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अमावस्या उदया तिथि में होने के बावजूद प्रतिपदा तिथि के क्षय के कारण इस वर्ष नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च से ही होगा। इसी दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त भी निर्धारित किया गया है। बताया गया है कि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक अमावस्या रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो रात्रि 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। प्रतिपदा के क्षय होने के कारण इसी दिन से नवरात्रि का शुभारंभ माना जाएगा। श्रद्धालु सुबह 6:53 बजे से लेकर सूर्यास्त तक कलश स्थापना कर सकते हैं।

राम नवमी और हवन का समय
नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से प्रारंभ होकर 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। ऐसे में हवन के लिए 26 मार्च को 11:48 बजे से 27 मार्च को 10:06 बजे तक का समय शुभ रहेगा। हालांकि, राम नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी, क्योंकि उस दिन उदया तिथि में नवमी का संयोग रहेगा।

व्रत पारणा का समय
नवरात्रि व्रत की पारणा उदया दशमी तिथि में करना शुभ माना जाता है। इस बार दशमी तिथि 28 मार्च को है, जो सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक ही रहेगी। इसलिए व्रत पारणा सूर्योदय से लेकर सुबह 8:45 बजे तक करना उत्तम रहेगा।

व्रत रखने के विकल्प
जो श्रद्धालु चढ़ती-उतरती व्रत रखते हैं, वे 19 मार्च (प्रतिपदा) और 26 मार्च (अष्टमी) को व्रत रखेंगे। वहीं, जो लोग पूरे नौ दिन का व्रत नहीं रख पाते, वे एक दिन छोड़कर भी व्रत रख सकते हैं और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

पाठ और पूजा का महत्व
नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ अत्यंत शुभ माना जाता है। जो लोग पूर्ण पाठ नहीं कर पाते, वे प्रतिदिन दुर्गा कवच, अर्गला स्तोत्र, कीलक स्तोत्र और सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.