TN

TotaRam News

What's Hot

नई दिल्ली में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया

Table of Content

डेस्क। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अधीन पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) ने 20 मार्च, 2026 को नई दिल्ली के शंकर विहार सैन्य स्टेशन स्थित अरावली सभागार में पूर्व सैनिकों के लिए एक रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस आयोजन को उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया प्राप्त हुई, जिसमें 850 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। साथ ही, 42 प्रमुख राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां इसमें शामिल हुईं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में 1,290 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्यालय एटीवीपी के परियोजना निदेशक (पी एंड ए) रियर एडमिरल आर.के. सिंह और डीजीआर के प्रधान निदेशक कमोडोर विक्रांत किशोर द्वारा किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित पूर्व सैनिकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया तथा रोजगार के बदलते परिदृश्य एवं उद्योग जगत की अपेक्षाओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कमोडोर सुमीत कपूर, एनएम, कमोडोर नौसेना के पूर्व सैनिक; ब्रिगेडियर ईशान दलाल, एसएम, ब्रिगेडियर डीआईएवी; और नवीन पटवर्धन, सीनियर वीपी तथा एचएलई, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड भी उपस्थित थे।


श्नाइडर इलेक्ट्रिक, जीए डिजिटल वेब वर्ड प्राइवेट लिमिटेड, सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, केपी सिंह फाउंडेशन और केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सहित कई अन्य प्रतिष्ठित संगठन इस आयोजन के प्रमुख भर्तीकर्ताओं में शामिल थे।यह रोजगार मेला पूर्व सैनिकों के लिए अपनी तकनीकी, प्रबंधकीय एवं प्रशासनिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ। साथ ही, इसने उद्योग जगत को अनुशासित, कुशल और अनुभवी प्रतिभाओं से जुड़ने का सशक्त अवसर भी प्रदान किया। यह आयोजन पूर्व सैनिकों के लिए सार्थक द्वितीय करियर के अवसर सृजित करने और उन्हें असैन्य कार्यबल में प्रभावी रूप से एकीकृत करने की दिशा में डीजीआर की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.