TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्रीय युवा नीति 2026: डिजिटल मंच ‘एमवाई भारत’ के साथ युवाओं की भागीदारी और क्षमता निर्माण को मिलेगा बल

Table of Content

डेस्क। प्रस्तावित राष्ट्रीय युवा नीति 2026, युवा विकास के प्रति भारत के दृष्टिकोण में एक रणनीतिक विकास का प्रतिनिधित्व करती है। यह युवाओं की आकांक्षाओं, क्षमताओं और भागीदारी को विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के तहत राष्ट्रीय विकास संबंधी प्राथमिकताओं के साथ जोड़ती है। पूर्ववर्ती राष्ट्रीय युवा नीति 2014 के मूलभूत ढांचे पर आधारित यह नई नीति एक व्यापक मार्गदर्शक दृष्टिकोण से आगे बढ़कर अधिक व्यवस्थित, परिणाम-उन्मुख प्रतिमान की ओर अग्रसर होती है। इस नीति में छह प्रमुख क्षेत्रों : युवा नेतृत्व और स्वयंसेवा; शिक्षा; कौशल विकास और रोजगार तत्परता; उद्यमिता और नवाचार; स्वास्थ्य और कल्याण; खेल और मनोरंजन; और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्रवाई की पहचान की गई है। ये क्षेत्र समग्र मानव पूंजी विकास की दिशा में एक बदलाव को दर्शाते हैं, जिसमें न केवल आर्थिक उत्पादकता बल्कि नागरिक जिम्मेदारी, स्थिरता और नेतृत्व पर भी जोर दिया गया है।
इस नीति को समर्थन देने वाला एक प्रमुख संस्थागत नवाचार ‘एमवाई भारत’ मंच की स्थापना है, जो एक डिजिटल इको-सिस्टम के माध्यम से युवाओं की भागीदारी को क्रियान्वित करता है। यह युवाओं के पंजीकरण, प्रोफाइलिंग और अनुभव आधारित शिक्षण कार्यक्रमों, स्वयंसेवी पहलों और बहु-हितधारक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी को सक्षम बनाता है। मंत्रालयों और संगठनों के बीच अवसरों को एकीकृत करके, यह मंच युवा भागीदारी और क्षमता निर्माण के लिए एक केंद्रीकृत इंटरफेस के रूप में कार्य करता है। ‘एमवाई भारत’ सेवा भाव को बढ़ावा देता है और युवाओं को परिवर्तन के सक्रिय वाहक के रूप में स्थापित करता है। यह पंजीकरण, गतिविधि भागीदारी और संस्थागत साझेदारी जैसे तत्क्षण संकेतकों को एकत्रित करके एक डेटा-संचालित शासन उपकरण के रूप में भी कार्य करता है। इससे साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और कार्यक्रम डिजाइन को मजबूती मिलती है।
नीति निर्माण प्रक्रिया स्वयं परामर्शपरक और समावेशी है, जिसमें माय गॉव और माय भारत जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त सुझावों के साथ-साथ अंतर-मंत्रालयी और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर के परामर्शों को भी शामिल किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि नीति में विविध क्षेत्रीय और जनसांख्यिकीय दृष्टिकोण प्रतिबिंबित हों।
इसके अलावा, नीतिगत प्रणाली को आरजीएनआईवाईडी द्वारा तैयार किए गए युवा विकास सूचकांक (2017) जैसे विश्लेषणात्मक उपकरणों द्वारा समर्थित किया जाता है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षा और स्वास्थ्य संकेतकों पर तुलनात्मक जानकारी प्रदान करता है। एमवाई भारत पोर्टल के साथ एकीकृत रीयल-टाइम डैशबोर्ड और नीति आयोग के आउटपुट-आउटकम मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क के माध्यम से निगरानी और मूल्यांकन प्रणाली को भी मजबूत किया गया है, जिससे युवा भागीदारी और कार्यक्रम की प्रभावशीलता की व्यवस्थित निगरानी सुनिश्चित होती है।
कुल मिलाकर, राष्ट्रीय युवा नीति 2026 एक डिजिटल रूप से सक्षम, सहभागी और परिणाम-केंद्रित युवा शासन संरचना की ओर एक बदलाव को चिह्नित करती है, जो युवाओं को न केवल लाभार्थियों के रूप में बल्कि भारत के विकास पथ में प्रमुख हितधारकों के रूप में स्थापित करती है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कल राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.