TN

TotaRam News

What's Hot

गांदरबल में पेंशनभोगी सहायता कार्यक्रम शुरू

Table of Content

श्रीनगर में बीएसएनएल पेंशनभोगियों के लिए उप-कार्यालय खोलने की प्रक्रिया की शुरुआत

डेस्क। कश्मीर के गांदरबल में पेंशनभोगी सहायता कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसका उद्देश्य गांदरबल में बीएसएनएल पेंशनभोगियों के साथ जुड़ाव को मजबूत करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उत्तरी क्षेत्र के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक आशीष जोशी, जम्मू-कश्मीर के संचार लेखा प्रमुख राज करण वर्मा और जम्मू-कश्मीर के संयुक्त संचार लेखा प्रमुख अमानुल्लाह टाक के साथ गांदरबल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पेंशनभोगियों के घरों में जाकर उनकी समस्याओं को समझा। कश्मीर में बीएसएनएल पेंशनभोगियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत, 12 मार्च 2026 को बीएसएनएल के जम्मू-कश्मीर सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक के साथ श्रीनगर में सीसीए के उप-कार्यालय की स्थापना के लिए बैठक आयोजित की गई। आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होने के बाद उप-कार्यालय का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच उत्तरी क्षेत्र के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक ने सीसीए जम्मू-कश्मीर और सीजीएम जम्मू-कश्मीर बीएसएनएल के साथ परामर्श से यह निर्णय लिया है कि सीसीए कार्यालय, जम्मू से एक अधिकारी सप्ताह में एक बार श्रीनगर का दौरा करेगा। यह अधिकारी बीएसएनएल द्वारा निर्धारित स्थान पर पेंशनभोगियों से मिलकर उनकी शिकायतों का समाधान करेगा और श्रीनगर उप-कार्यालय का संचालन शुरु होने तक उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। उत्तरी क्षेत्र के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक ने इस पहल को सुगम बनाने में जम्मू-कश्मीर के सीसी, संयुक्त सीसीए, सीजीएम कुश कुमार और पीजीएम कश्मीर अरविंद पांडे के सक्रिय प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीनगर में उप-कार्यालय की स्थापना से कश्मीर क्षेत्र में बीएसएनएल पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान में सहायता मिलेगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 24 फरवरी, 2026 को “सेवा तीर्थ” (नए प्रधानमंत्री कार्यालय) में पारित “सेवा संकल्प” प्रस्ताव के अनुसरण में की जा रही इस पहल का उद्देश्य सेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित नागरिक-केंद्रित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस प्रस्ताव का लक्ष्य शासन के लोकाचार को विशेषाधिकार से समर्पण की ओर ले जाना है, जो “नागरिक देवो भव” की भावना को मूर्त रूप देता है। ये पहल सेवा भावना के सिद्धांत से प्रेरित हैं , जो 1.4 अरब नागरिकों की सेवा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का आह्वान करती हैं, इसमें देश के हर नागरिक के जीवन को सरल बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया का दीर्घेश्वर नाथ मंदिर: महाभारत काल का वह शिव मंदिर जहां आज भी आते हैं अश्वत्थामा

चिरंजीवी अश्वत्थामा आज भी शिव आराधना करने आते हैं संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील अंतर्गत मझौली राज की धरती पर छोटी गंडक नदी (हिरण्यवटी नदी) के तट,स्थित एक स्वयं-भू शिव मंदिर की गाथाएं द्वापर युग यानी महाभारत काल से जुड़ी हैं। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित...

ITI Transformation: नई दिल्ली में सारथी टास्कफोर्स की पहली बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा

आईटीआई संस्थानों के समग्र परिवर्तन पर मंथन नई दिल्ली / लखनऊ। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के समग्र परिवर्तन के उद्देश्य से गठित सारथी (Strategic Advisory and Reforms Taskforce for Holistic ITI Transformation) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय कौशल...

एलडीए की अनंत नगर योजना में 540 प्लॉटों का हुआ आवंटन

5,181 आवेदकों ने लिया हिस्सा लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 540 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में हुये इस आयोजन में 5,181 आवेदकों के मध्य लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के...

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क रोज गार्डन में 40 डिग्री गर्मी में भी खिलखिला रहे गुलाब

एलडीए की पहल लखनऊ। जून का महीना और तापमान 40 डिग्री के पार। इसके बाद भी गुलाब के फूल खिलखिला रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित रोज गार्डेन में आपको यह अजूबा देखने को मिल सकता है। 12 जून, 2026 को राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस के अवसर पर रोज गार्डेन में जुटे पर्यावरण प्रेमियों ने...

झांसी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

जयवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण और प्रदर्शनी का अवलोकन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद झांसी और फर्रूखाबाद जयवीर सिंह 12 से 14 जून, 2026 तक भ्रमण पर रहेंगे। इन दोनों जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा झांसी में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.