/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

शीतला सप्तमी: व्रत, कथा, पूजा विधि और भोग

Table of Content

डेस्क। शीतला माता को समर्पित शीतला सप्तमी का पर्व इस साल 10 मार्च 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन को कई जगहों पर बसोड़ा पूजा (Basoda Puja) के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और माता शीतला की विधि-विधान से पूजा कर उन्हें बासी यानी ठंडे भोजन का भोग लगाते हैं। कई लोग शीतला सप्तमी के बजाय शीतला अष्टमी के दिन पूजा करते हैं। जो भक्त अष्टमी के दिन पूजा करते हैं वे सप्तमी को भोग का भोजन तैयार करते हैं, जबकि जो लोग सप्तमी को पूजा करते हैं वे षष्ठी तिथि को ही भोग बनाकर रख लेते हैं। इस साल शीतला सप्तमी का भोग 9 मार्च 2026 को तैयार किया गया है। मान्यता है कि शीतला सप्तमी या अष्टमी के दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता और ताजा भोजन नहीं बनाया जाता। इसलिए माता को चढ़ाया जाने वाला भोग एक दिन पहले ही बनाकर रखा जाता है। परंपरा के अनुसार माता शीतला को चावल और घी का भोग विशेष रूप से अर्पित किया जाता है।

शीतला सप्तमी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार एक समय एक वृद्धा और उसकी दो बहुओं ने शीतला सप्तमी का व्रत रखा। इस दिन सभी को बासी भोजन करना था, इसलिए भोजन एक दिन पहले ही बना लिया गया था। लेकिन दोनों बहुओं को हाल ही में संतान हुई थी और उन्हें डर था कि बासी भोजन खाने से उनके बच्चे बीमार हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने व्रत के नियम का पालन नहीं किया और उसी दिन ताजा रोटियां बनाकर उनका चूरमा खा लिया। जब सास ने उनसे बासी भोजन खाने को कहा तो उन्होंने काम का बहाना बनाकर टाल दिया। इससे माता शीतला क्रोधित हो गईं और उनके नवजात बच्चों की मृत्यु हो गई। जब सास को बहुओं की गलती का पता चला तो उसने उन्हें घर से निकाल दिया। दोनों बहुएं अपने बच्चों के शव लेकर एक बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गईं। तभी वहां ओरी और शीतला नाम की दो बहनें आईं, जो सिर में जुओं से परेशान थीं। बहुओं ने दया दिखाते हुए उनके सिर से जुएं निकाल दीं। इससे प्रसन्न होकर दोनों ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि उनकी गोद फिर से भर जाए। बहुओं ने दुखी होकर बताया कि उनकी गोद तो उजड़ चुकी है। तब शीतला माता ने उन्हें बताया कि यह उनके पाप कर्म का परिणाम है। बहुएं समझ गईं कि वे साक्षात माता शीतला हैं और उनसे क्षमा मांगने लगीं। उनके पश्चाताप से प्रसन्न होकर माता ने उनके मृत बच्चों को जीवित कर दिया। इसके बाद दोनों बहुएं खुशी-खुशी गांव लौटीं और यह चमत्कार देखकर पूरे गांव में शीतला माता की पूजा और शीतला सप्तमी व्रत की परंपरा शुरू हो गई।

शीतला सप्तमी पूजा विधि

  • इस दिन व्रती को सुबह जल्दी उठकर ठंडे जल से स्नान करना चाहिए।
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर माता शीतला की विधि-विधान से पूजा करें।
  • माता को एक दिन पहले तैयार किए गए भोजन का भोग लगाएं।
  • पूजा के दौरान शीतला सप्तमी की कथा अवश्य सुनें।
  • माता की आरती करें और रात में जागरण भी किया जाता है।
  • शीतला माता की पूजा में दीपक नहीं जलाया जाता।
  • यदि घर में माता की प्रतिमा नहीं है तो एक मटके पर स्वास्तिक बनाकर उसकी पूजा की जाती है।

शीतला सप्तमी भोग

शीतला सप्तमी के दिन माता को चढ़ाया जाने वाला भोग एक दिन पहले तैयार किया जाता है। इसमें आमतौर पर मीठे चावल, पूड़ी, बेसन की सब्जी, गुजिया और दही-बड़े बनाए जाते हैं। हालांकि इस दिन का मुख्य भोग दही, मीठे चावल और मालपुआ माना जाता है। अगले दिन माता को भोग अर्पित करने के बाद परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर उसी भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.