TN

TotaRam News

What's Hot

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा लखनऊ में संपन्न

Table of Content

लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालय, लखनऊ के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा 2026 रविवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जनपद लखनऊ के अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा केंद्र महाराजा बिजली पासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना में आयोजित की गई, जहां कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई। केंद्र पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी संतोषजनक रहीं। परीक्षा का संचालन महाराजा बिजली पासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना के प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुमन गुप्ता तथा कक्ष निरीक्षकों की देखरेख में किया गया। परीक्षा के सफल संचालन में उप जिलाधिकारी लखनऊ मोहित यादव, अपर श्रमायुक्त लखनऊ क्षेत्र कल्पना श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त शिप्रा चतुर्वेदी, अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ के प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त लखनऊ मंडल के अन्य जनपदों सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, रायबरेली और हरदोई में भी अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर जिलास्तरीय अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन की देखरेख में परीक्षा पारदर्शिता और अनुशासन के साथ सम्पन्न कराई गई।
मंडल के सभी जनपदों में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लेकर अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाने की अपनी उम्मीदों को आगे बढ़ाया। अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से यह परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर मिल सकेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुशीनगर में नाम परिवर्तन: फाजिलनगर से पावागढ़, सीएम योगी का बड़ा फैसला

कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ होगा कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर नगर पंचायत का नाम बदलकर “पावागढ़” किए जाने की घोषणा की है। मंगलवार को आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम परिवर्तन का प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया गया है और अब फाजिलनगर...

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगे

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 नई दिल्ली। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 का वितरण समारोह बुधवार, 3 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा देश भर की 42...

लखनऊ: यूपी संगीत नाटक अकादमी और सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के बीच सांस्कृतिक सहयोग के लिए MoU साइन

लखनऊ में लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए MoU लखनऊ। शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान तथा युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने के लिए आज प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रबंध निदेशक उ0प्र0 पर्यटन विकास निगम के निदेशक आशीष कुमार की उपस्थिति में उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी और...

युवा संगम पहल: तेलंगाना के राज्यपाल ने मेघालय छात्र प्रतिनिधिमंडल से किया संवाद

युवा संगम पर चर्चा Totaram.news. तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने 28 मई, 2026 को हैदराबाद के लोक भवन में मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलांग के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और युवाओं के बीच अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शैक्षिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में जनजातीय छात्रवृत्ति लाभार्थियों से की मुलाकात

जनजातीय छात्रवृत्ति योजना नई दिल्ली। जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के एक समूह ने आज, 2 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। लाभार्थी युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस आवश्‍यकता...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.