TN

TotaRam News

What's Hot

‘नारी शक्ति’ को समर्पित खास यात्रा, डबल डेकर बस में 60 से अधिक महिलाओं ने किया शहर का भ्रमण

Table of Content

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने महिलाओं के सम्मान में एक खास पहल की। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित ‘लखनऊ दर्शन’ डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में महिलाओं के लिए विशेष सैर का आयोजन किया गया। इस विशेष यात्रा में 60 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। डॉक्टर, उद्यमी, प्राचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता, इंजीनियर से लेकर गृहणियों तक, समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं इस खास सफर का हिस्सा बनीं। ‘नारी शक्ति’ ने रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से इतर लखनऊ को एक नए अंदाज में देखा।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘यूपीएसटीडीसी की ‘लखनऊ दर्शन’ बस सेवा अब सिर्फ पर्यटन तक सीमित नहीं रह गई है। यह धीरे-धीरे ऐसा मंच बनती जा रही है जहां पर्यटन के साथ समाज जुड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह पहल आधी आबादी को ‘शक्ति, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण’ का संदेश देती है। इस विशेष टूर के माध्यम से महिलाओं को उनके व्यस्त दिनचर्या से कुछ पल सुकून के देने का प्रयास किया गया, जो प्रतिदिन समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।’

यात्रा के दौरान सुनी ऊदा देवी की वीरगाथा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ में महिलाओं के लिए आयोजित ‘लखनऊ दर्शन’ यात्रा यादगार बन गई। रविवार सुबह 08:30 बजे बस रवाना हुई, जो दोपहर 12 बजे भ्रमण के पश्चात गंतव्य पर लौट आई। इस दौरान अलग-अलग आयु वर्ग की महिलाओं ने डबल डेकर बस की ऊपरी मंजिल से शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखा। विधानसभा जाना और मुख्य सदन को देखना उनके लिए अविस्मरणीय रहा। रेजीडेंसी सहित अन्य स्थलों की सैर ने इतिहास से रूबरू कराया। यात्रा के दौरान गाइड ने यात्रियों को 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान योद्धा ऊदा देवी के वीरता की कहानी सुनाई। उन्होंने किस तरह अंतिम सांस तक अंग्रेजी सैनिकों से लोहा लिया। महिलाओं ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में जिन स्थानों के सामने से वे अक्सर गुजर जाती थीं, आज उन्हें ठहरकर देखने-समझने का मौका मिला।

डॉक्टर-मरीज बने ‘परिवार’
विशेष भ्रमण का हिस्सा रहीं डॉ. अनन्या शर्मा ने कहा कि ‘डॉक्टर होने के नाते उनका अधिकांश समय अस्पताल की जिम्मेदारियों में बीत जाता है। इस यात्रा ने उन्हें अपने लिए कुछ पल निकालने और अपने ही शहर की खूबसूरती को करीब से देखने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें मरीजों के साथ डॉक्टर की भूमिका से हटकर परिवार की तरह समय बिताने का भी मौका मिला।’ इस यात्रा में शामिल मरीज कविता सिंह ने कहा कि ‘लंबे समय तक अस्पताल की चारदीवारी के भीतर रहना कई बार अकेलापन महसूस कराता है, लेकिन आज ‘लखनऊ दर्शन’ बस के जरिए अपने ही शहर को देखने का विशिष्ट अनुभव मिला। इस यात्रा ने उन्हें नई उम्मीद दी।’

गाइडेड टूर से दिलचस्प यात्रा 
पूरे सफर के दौरान बस में मौजूद गाइड ने यात्रियों को लखनऊ के इतिहास, स्थापत्य कला और समृद्ध संस्कृति से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां दीं। एएमयू एसोसिएशन की महासचिव शाला हक़ ने भी लखनऊ दर्शन यात्रा को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि ‘आमतौर पर वे बच्चों के लिए पिकनिक का आयोजन करती हैं, लेकिन खुद के लिए ऐसा अवसर कम ही मिल पाता है। इस विशेष यात्रा के दौरान उन्हें गाइड ने शहर के इतिहास और विशिष्ट स्थलों से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां साझा कीं, जिनके बारे में वे पहले नहीं जानती थीं।’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष ‘लखनऊ दर्शन’ टूर में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। यह टूर मैक्स हेल्थकेयर के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें उनके डॉक्टर और नर्स पूरी यात्रा के दौरान प्रतिभागियों के साथ मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया का दीर्घेश्वर नाथ मंदिर: महाभारत काल का वह शिव मंदिर जहां आज भी आते हैं अश्वत्थामा

चिरंजीवी अश्वत्थामा आज भी शिव आराधना करने आते हैं संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील अंतर्गत मझौली राज की धरती पर छोटी गंडक नदी (हिरण्यवटी नदी) के तट,स्थित एक स्वयं-भू शिव मंदिर की गाथाएं द्वापर युग यानी महाभारत काल से जुड़ी हैं। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित...

ITI Transformation: नई दिल्ली में सारथी टास्कफोर्स की पहली बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा

आईटीआई संस्थानों के समग्र परिवर्तन पर मंथन नई दिल्ली / लखनऊ। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के समग्र परिवर्तन के उद्देश्य से गठित सारथी (Strategic Advisory and Reforms Taskforce for Holistic ITI Transformation) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय कौशल...

एलडीए की अनंत नगर योजना में 540 प्लॉटों का हुआ आवंटन

5,181 आवेदकों ने लिया हिस्सा लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 540 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में हुये इस आयोजन में 5,181 आवेदकों के मध्य लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के...

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क रोज गार्डन में 40 डिग्री गर्मी में भी खिलखिला रहे गुलाब

एलडीए की पहल लखनऊ। जून का महीना और तापमान 40 डिग्री के पार। इसके बाद भी गुलाब के फूल खिलखिला रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित रोज गार्डेन में आपको यह अजूबा देखने को मिल सकता है। 12 जून, 2026 को राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस के अवसर पर रोज गार्डेन में जुटे पर्यावरण प्रेमियों ने...

झांसी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

जयवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण और प्रदर्शनी का अवलोकन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद झांसी और फर्रूखाबाद जयवीर सिंह 12 से 14 जून, 2026 तक भ्रमण पर रहेंगे। इन दोनों जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा झांसी में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.