TN

TotaRam News

What's Hot

देश भर में 8वां जनऔषधि दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Table of Content

डेस्क। देशभर में 8वां जनऔषधि दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जो रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज़ ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाले जनऔषधि सप्ताह 2026 समारोहों के समापन का प्रतीक है। इस अवसर को मनाने के लिए देश भर में 25 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) के मालिकों को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेके) के तहत सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में और औषधि विभाग के सचिव मनोज जोशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा वरिष्ठ अधिकारी, पीएमबीआई के प्रतिनिधि, जनऔषधि केंद्र संचालक और योजना के लाभार्थी भी उपस्थित थे। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित देशभर के 13 जनऔषधि केंद्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इन केंद्रों को उत्कृष्ट बिक्री प्रदर्शन, कुशल सेवा वितरण और नागरिकों के बीच गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से, जनऔषधि केंद्र महत्वपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में उभरे हैं, जो नागरिकों को काफी कम कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। सभा को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला, जिसने देश भर के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक किफायती और सुलभ बनाया है। नड्डा ने कहा कि सरकार इस कार्यक्रम को और मजबूत बनाने के लिए तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी। पहला, गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करना और जेनेरिक दवाओं की गुणवत्ता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना ताकि अधिक से अधिक लोग आत्मविश्वास से इनका चुनाव कर सकें। दूसरा, नियमित आपूर्ति और वितरण में सुधार करना, और आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना ताकि देश भर के सभी जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं आसानी से उपलब्ध रहें। तीसरा, केंद्र संचालकों के लिए उचित लाभ सुनिश्चित करना, ताकि यह पहल इन केंद्रों को चलाने वाले उद्यमियों के लिए लाभदायक बनी रहे।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनऔषधि पहल एक आंदोलन का रूप ले चुकी है और सरकार इसे नए सिरे से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से यह योजना स्वरोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर रही है, जिससे 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को साकार करने में योगदान मिल रहा है। सुलभ स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, श्री नड्डा ने कहा कि जनऔषधि पहल यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि वित्तीय बाधाओं के कारण कोई भी नागरिक आवश्यक दवाओं से वंचित न रहे।

महिला उद्यमी जनऔषधि पहल की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं:

इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने देश भर में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनऔषधि परियोजना ने न केवल सस्ती दवाओं तक पहुंच को मजबूत किया है, बल्कि महिलाओं के लिए आजीविका के महत्वपूर्ण अवसर भी सृजित किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 18,000 से अधिक जनऔषधि केंद्रों में से 8000 से अधिक केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि इस योजना ने महिलाओं को सफल उद्यमी बनने के लिए कैसे सशक्त बनाया है।

सप्ताह भर चलने वाले जनऔषधि सप्ताह में भारी जनभागीदारी देखी गई:

जनऔषधि दिवस के उत्सव के साथ ही जनऔषधि सप्ताह 2026 का समापन हुआ, जो कि किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मार्च से 7 मार्च 2026 तक आयोजित एक राष्ट्रव्यापी अभियान था।

पूरे सप्ताह देश भर में नागरिकों को जेनेरिक दवाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। 1 से 5 मार्च तक 250 से अधिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए, जहां नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, निदान सेवाएं और जनऔषधि की दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

छठे दिन, देश भर में 30 से अधिक स्थानों पर पदयात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, स्वास्थ्य पेशेवरों, केंद्र संचालकों और समुदाय के सदस्यों सहित प्रतिभागियों ने सस्ती जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्रों से होकर पदयात्राएं कीं इन गतिविधियों ने सामूहिक रूप से जनऔषधि दिवस के राष्ट्रव्यापी उत्सव से पहले बड़े पैमाने पर जनभागीदारी और जागरूकता पैदा करने में मदद की।

उद्यमिता और जनभागीदारी को प्रोत्साहन देना

दवाओं तक पहुंच में सुधार के साथ-साथ, जनऔषधि पहल उद्यमिता और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देती है। फार्मासिस्ट, डॉक्टर, उद्यमी और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने के इच्छुक पात्र व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट www.Janaushadhi.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत उद्यमियों को केंद्र स्थापित करने में सहायता प्रदान करने के लिए वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन दिए जाते हैं, जिससे वे राष्ट्र के स्वास्थ्य सेवा मिशन में योगदान दे सकें।

सस्ती दवाओं तक डिजिटल पहुंच

नागरिक जनऔषधि सुगम‘ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से जनऔषधि केंद्रों और दवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं यह एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को निकटतम केंद्र का पता लगाने और उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है। यह मोबाइल एप्लिकेशन एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया है जो नागरिकों को सस्ती दवाओं और आस-पास के जनऔषधि केंद्रों से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.