TN

TotaRam News

What's Hot

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया

Table of Content

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के होटल रेजेंटा सेन्ट्रल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लीना जौहरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उनके द्वारा स्थानीय स्तर पर बच्चों के लिए तैयार किए गए लर्निंग मटेरियल का एक स्टॉल भी लगाया गया। यह कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट द्वारा मैरिको लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम निहार शांति पाठशाला फनवाला (मैरिको सीएसआर इनीशिएटिव) के अंतर्गत समर्थित है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लीना जौहरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े किसी भी कार्यक्रम की धुरी हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हैं और आज का दिन उनके योगदान को सम्मानित करने का दिन है।
सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी सोनाली खान ने बताया कि बहराइच में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ एक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जो प्रारंभिक बाल विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके अंतर्गत बहराइच जिले के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों के लिए फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और विकास साझेदारों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सकता है। इस अवसर पर उपनिदेशक सेराज अहमद, मैरिको लिमिटेड के सीएसआर मैनेजर सत्या नायडू तथा सीडीपीओ हुजूरपुर विमल सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बहराइच की 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इन कार्यकत्रियों ने प्री-स्कूल शिक्षा को बढ़ावा देने, अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने तथा बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही प्रतिभागियों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। यह पहल सरकार एवं विकास साझेदारों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने और समुदाय में विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.