/ Jul 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यू-ट्यूबर सलीम पर हमले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Table of Content

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में मुस्लिम धर्म में व्याप्त कुछ कुरीतियों और कट्टरवाद के खिलाफ खुलकर बोलने वाले यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दो हमलावरों में से एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। मुठभेड़ में दो पुलिस वालों को भी गोली लगी है। गाजियाबाद पुलिस ने तीन दिन में करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हमलावरों तक पहुंची
गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने बताया कि बीते शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर आए हेलमेट पहने दो बदमाशों ने लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी स्थित ऑफिस में सलीम वास्तिक का गला रेतने के बाद चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही गाजियाबाद पुलिस को रविवार की देर रात को पता चला कि सलीम वास्तविक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी लोनी क्षेत्र में किसी अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, तभी दो बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब बदमाशों को रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से करने की नियत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान जीशान (27 वर्ष) निवासी जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया है।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सलीम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। पिछले दो दिनों से डॉक्टर उनके इलाज में जुटे थे। सलीम के परिजनों ने उन्हें शनिवार रात जीटीबी अस्पताल से निकालकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें हमलावरों की खोज में जुटी थीं। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस हेलमेट पहने हमलावरों की पहचान हुई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों के खोड़ा में रहने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया और इनकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने रविवार रात एक आरोपी अमरोहा निवासी जीशान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

LDA का बड़ा कदम: गोमती नगर में ₹85 करोड़ के नाला सुदृढ़ीकरण प्रोजेक्ट से जलभराव की समस्या होगी दूर

आई0आई0टी रूड़की की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एलडीए ने शुरू कराया कार्य लखनऊ। गोमती नगर एवं गोमती नगर विस्तार में जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आई0आई0टी0 रूड़की की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 85 करोड़ रूपये की लागत से नालों के सुदृढ़ीकरण...

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.