TN

TotaRam News

What's Hot

खामेनेई के निधन के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, दुबई से दोहा तक अलर्ट

Table of Content

डेस्क। सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की आधिकारिक पुष्टि के बाद पूरे मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, शनिवार को हुए हमले में उनकी मौत हुई थी, जिसकी पुष्टि रविवार को की गई। इसके बाद क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। दुबई और बहरीन-कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी मिसाइल दागे जाने की खबर है। हमलों के मद्देनजर दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई, जबकि अबू धाबी एयरपोर्ट को एहतियातन अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हमले जारी रहे तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा। इसके बाद तेहरान में कई स्थानों पर विस्फोटों की आवाजें सुने जाने की खबर है। क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच ईरान और इजरायल के बीच भी तनाव बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर, ईरान से लेकर बगदाद तक बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। मध्य-पूर्व की स्थिति लगातार बदल रही है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस बढ़ते टकराव पर टिकी हुई हैं।

  • इजरायल ने ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला किया.
  • इजरायल अगले कुछ दिनों तक ईरान पर हमला करता रहेगा.
  • हमले के बीच इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
  • US- अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत 
  • इजरायल ने ईरानी सरकार की जगहों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया.

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.