TN

TotaRam News

What's Hot

कर्मयोगी पोर्टल पर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अनिवार्य, राहत आयुक्त के निर्देश

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की क्षति को कम करने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। राहत आयुक्त एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने मुख्य सचिव एवं नियुक्ति विभाग को पत्र भेजकर सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे भारत सरकार के iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।

डीएम-एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को करना होगा कोर्स
निर्देशानुसार प्रदेश के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, संयुक्त मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक तथा तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद एक माह के भीतर प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही नवपदस्थ अधिकारियों को पद ग्रहण करने के पहले महीने में ही कोर्स पूर्ण करना होगा। कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध प्रशिक्षण में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं की योजना, बाढ़, वज्रपात और हीटवेव से निपटने की रणनीति, आपदा के दौरान संचार प्रबंधन तथा जोखिम आकलन एवं नियंत्रण जैसे विषय शामिल हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश में बाढ़, सर्पदंश, लू, शीतलहर और ओलावृष्टि जैसी आपदाओं की आवृत्ति को देखते हुए अधिकारियों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। राहत आयुक्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अधिकारियों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय मजबूत हो और जनहानि को न्यूनतम किया जा सके। राज्य सरकार आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सूरत सेप्टिक टैंक हादसा: 4 श्रमिकों की मौत पर NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान

सूरत हादसे पर NHRC की बड़ी कार्रवाई Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 7 जून 2026 को गुजरात के सूरत जिले में एक आभूषण बनाने वाली इकाई में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार श्रमिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा...

पीएम मोदी करेंगे नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता

‘विकसित भारत 2047’ पर होगा मंथन नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ के विजन के अनुरूप विकसित भारत के लक्ष्य के अंतर्गत इस वर्ष का विषय ‘2047 तक विकसित...

भारतीय रेल देशभर के रेलवे स्टेशनों पर करेगी फायर सेफ्टी ऑडिट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम Totaram.news. रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेल देशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट कराएगी। इसके तहत स्टेशनों पर मौजूद अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी और जहां भी सुधार की जरूरत होगी, वहां जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि यात्रियों और...

लखनऊ काकोरी गौशाला में वृहद गो संरक्षण कार्यक्रम, धर्मपाल सिंह ने गौसेवा पर दिया संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज यहां काकोरी के किशन तेज खेड़ा स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता का पूजन-अर्चन कर उनका...

युवा संगम चरण-6: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल ने किया हरियाणा और NIT कुरुक्षेत्र का दौरा

एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल Totaram.news. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग (डीओएचई), ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (ईबीएसबी) पहल के तहत ‘युवा संगम चरण-VI’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य देश के विभिन्‍न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभव से सीखने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.