/ Nov 29, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में मिलावटी पनीर बनाने वाली 3 डेयरी फैक्ट्रियों पर FSDA का छापा, 3.93 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट

Table of Content

प्रतापगढ़ में 3.32 लाख रुपये का पनीर, घोल और क्रीम जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट

लखनऊ। आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जारी शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने प्रतापगढ़ और अमेठी में दूध एवं दुग्ध उत्पादों का निर्माण करने वाली तीन इकाइयों पर एक साथ छापेमारी की। प्रतापगढ़ के उदयपुर (लालगंज) स्थित मेसर्स श्यामलाल एंड सन्स में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। यहां खोवा निर्माण के लाइसेंस पर पनीर बनाया जा रहा था। जांच के दौरान 65 बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमपी), औद्योगिक उपयोग के लिए निर्धारित एसिटिक एसिड और भारी गंदगी के बीच खाद्य पदार्थों का निर्माण होता मिला। कार्रवाई के दौरान तीनों इकाइयों का संचालन बंद करा दिया गया। साथ ही करीब 3.93 लाख रुपये मूल्य का पनीर, पनीर का घोल, क्रीम और दही मौके पर नष्ट कराया गया। तीनों इकाइयों से कुल 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खोवा के लाइसेंस पर बन रहा था पनीर, एसएमपी और औद्योगिक एसिड का इस्तेमाल

प्रतापगढ़ के उदयपुर (लालगंज) स्थित मेसर्स श्यामलाल एंड सन्स में निरीक्षण के दौरान पता चला कि फर्म का लाइसेंस विनिर्माण, वितरण और रिटेल श्रेणी का है, लेकिन उसमें केवल खोवा निर्माण की अनुमति दर्ज है। इसके बावजूद इकाई में पनीर, खोवा और घी का उत्पादन किया जा रहा था। लाइसेंस परिसर में प्रदर्शित भी नहीं किया गया था। संचालक ने लाइसेंस अपने मोबाइल फोन पर दिखाया। संचालक ने प्रतिदिन करीब 10 क्विंटल लो-फैट पनीर बनाने की बात स्वीकार की, लेकिन तैयार पनीर की आपूर्ति कहां-कहां की जाती है, इसकी जानकारी नहीं दे सके। मौके पर करीब आठ क्विंटल तैयार पनीर, पांच क्विंटल खोवा और लगभग 170 किलोग्राम क्रीम मिली। इसके अलावा 65 बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर (प्रत्येक बोरी 25 किलोग्राम) भंडारित था। संचालक ने स्वीकार किया कि एसएमपी का इस्तेमाल पनीर बनाने में किया जा रहा है। परिसर में लगभग 2,880 लीटर पनीर का घोल भी मिला, जो एसएमपी, पानी और दूध के मिश्रण से तैयार किया गया था। पनीर निर्माण में इस्तेमाल के लिए 40 लीटर के मूल पैक में एसिटिक एसिड रखा हुआ था। इसके पैक पर स्पष्ट रूप से श्।बमजपब ।बपक ळसंबपंस (थ्वत प्दकनेजतपंस न्ेम व्दसल) अंकित था। पैक पर कानपुर की एक एजेंसी का पता भी दर्ज था।

गंदगी के बीच हो रहा था उत्पादन, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं

निरीक्षण के दौरान इकाई में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई। निर्माण स्थल पर गंदा पानी जमा था और दुर्गंध फैली हुई थी। परिसर में मक्खियां उड़ रही थीं तथा दीवारों और छत पर जाले लगे थे। पनीर गंदे टैंक में रखा मिला, जबकि करीब 170 किलोग्राम क्रीम पांच प्लास्टिक केन में बिना ढके रखी थी, जिस पर बड़ी संख्या में मक्खियां बैठी थीं। लगभग 600 लीटर पनीर का घोल खुले टैंक में रखा था, जिस पर भी मक्खियां और जाले दिखाई दिए। एसएमपी की बोरियां सीधे फर्श पर और दीवार से सटाकर रखी गई थीं। इनके भंडारण के लिए पैलेट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। खोवा निर्माण स्थल की दीवारों पर खोवा जमा था, जिस पर मक्खियां बैठी थीं। दीवारों पर प्लास्टर नहीं था और भट्ठियां भी बेहद गंदी थीं। संचालक के अनुसार, इकाई में 12 कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन किसी का भी स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया गया था। कर्मचारी उचित पोशाक, एप्रन और हेयर कैप का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे थे। उनके जूते-चप्पल और निजी कपड़े खाद्य पदार्थों के साथ रखे मिले। निर्माण स्थल पर कबाड़ भी जमा था। दूध के संग्रहण के लिए गंदे टैंकों का इस्तेमाल किया जा रहा था और इससे संबंधित कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। साफ-सफाई तथा पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड भी नहीं मिला। इसके अलावा तीन अन्य टैंकों में करीब 11 हजार लीटर मिश्रित दूध भंडारित मिला। संचालक यह नहीं बता सके कि दूध कहां से और कब खरीदा गया था। परिसर में बड़ी मात्रा में बर्फ की सिल्लियां भी रखी थीं, लेकिन उनके स्रोत और उपयोग के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। खुले में करीब 100 ग्राम मीठा सोडा और लगभग 600 ग्राम का फिटकरी का टुकड़ा भी मिला, जिन्हें रखने का उचित कारण संचालक नहीं बता सके।

प्रतापगढ़ में 3.32 लाख रुपये का माल जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर कराया नष्ट

कार्रवाई के दौरान प्रतापगढ़ की इकाई से पनीर, खोवा, एसएमपी, मिश्रित दूध और क्रीम के कुल पांच नमूने लिए गए। कार्रवाई में जिला प्रतापगढ़ के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार अवस्थी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार माधव ने सहयोग किया। अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखे आठ क्विंटल पनीर (मूल्य एक लाख रुपये), 2,880 लीटर पनीर का घोल (मूल्य 1,72,800 रुपये) और 170 किलोग्राम क्रीम (मूल्य 59,500 रुपये) को संचालक की सहमति से जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर जांच दल की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। इस प्रकार प्रतापगढ़ में कुल 3,32,300 रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। विभागीय टीम ने संचालक को निर्देश दिया कि इकाई में पाई गई कमियों को दूर करने, लाइसेंस में आवश्यक संशोधन कराने और सहायक आयुक्त, प्रतापगढ़ का लिखित आदेश प्राप्त होने तक कारोबार पूरी तरह बंद रखा जाए।

अमेठी में दो इकाइयों पर कार्रवाई

अमेठी के तिलोई क्षेत्र के सांगीपुर (मोहनगंज) में भी दो दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की गई। एक पनीर निर्माण इकाई में निरीक्षण के दौरान गंदगी और दुर्गंध के बीच करीब 195 किलोग्राम बासी पनीर रखा मिला। इसकी अनुमानित कीमत 42 हजार रुपये थी। टीम ने पनीर और मिश्रित दूध के नमूने लेकर बासी पनीर मौके पर नष्ट करा दिया। वहीं, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने राम धड़ाके फूड्स का निरीक्षण किया। यहां से क्रीम, दही और खोवा के नमूने लिए गए। इकाई में रखे 358 किलोग्राम दही (अनुमानित मूल्य 18,620 रुपये) सात दिन पुराना पाया गया और मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने दोनों इकाइयों का संचालन भी बंद करा दिया। इस प्रकार प्रतापगढ़ और अमेठी की तीनों इकाइयों से कुल 10 नमूने (प्रतापगढ़ से पांच और अमेठी से पांच) लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। तीनों इकाइयों में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और अस्वच्छ परिस्थितियों में उत्पादन के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।

प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान, मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

एफएसडीए उत्तर प्रदेश आयुक्त डॉ रोशन जैकब के निर्देश पर प्रदेशभर में आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण, छापेमारी और नमूना संग्रहण का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। विभाग का स्पष्ट कहना है कि मिलावटी, अस्वच्छ और निर्धारित मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खाद्य पदार्थ खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत प्रत्येक खाद्य कारोबारी के लिए लाइसेंस अथवा पंजीकरण अनिवार्य है। इसे प्रतिष्ठान या निर्माण इकाई में प्रदर्शित करना भी जरूरी है।
  • लाइसेंस में जिन खाद्य उत्पादों के निर्माण की अनुमति दी गई है, उनके अलावा किसी अन्य उत्पाद का निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है।
  • विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय उस पर अंकित एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचें।
  • दूध और दुग्ध उत्पाद खुले में रखे हों, मक्खियों से घिरे हों या उनसे दुर्गंध आ रही हो तो उन्हें खरीदने से बचें।
  • किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट अथवा अस्वच्छता का संदेह होने पर एफएसएसएआई की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-112-100 अथवा फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी में मिलावटी पनीर बनाने वाली 3 डेयरी फैक्ट्रियों पर FSDA का छापा, 3.93 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट

प्रतापगढ़ में 3.32 लाख रुपये का पनीर, घोल और क्रीम जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट लखनऊ। आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जारी शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने प्रतापगढ़ और अमेठी में दूध एवं दुग्ध उत्पादों का निर्माण करने...

लखनऊ में UP Tarang Fest 2026: बच्चों की चित्रकला, रंगोली, नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

सी. इन्दुमती ने किया शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह लखनऊ। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तरंग फेस्ट’ के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडिया लिटरेसी बोर्ड परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे...

उत्तर प्रदेश विशेष लोक अदालत में 25,389 ट्रैफिक चालान मामलों का निस्तारण, एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

273 प्री-लिटिगेशन और 25,116 लंबित वादों का हुआ निस्तारण लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के निर्देशन तथा वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर...

लखनऊ जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत, लंबित ट्रैफिक चालानों का हुआ निस्तारण

मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लगा विशेष शिविर लखनऊ। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद न्यायालय, लखनऊ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत...

आगरा के एत्मादपुर स्थित आदिनाथ त्रिमूर्ति जैन मंदिर का 1.05 करोड़ से विकास, जैन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जैन विरासत के विकास से सरकार ने दिया समान सम्मान का संदेश आगरा। उत्तर प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के साथ जैन तीर्थस्थलों के विकास को भी गति दी जा रही है। इसी क्रम में आगरा के एत्मादपुर स्थित ऐतिहासिक श्री आदिनाथ भरत बाहुबली त्रिमूर्ति जैन मंदिर में 1.05 करोड़ रुपये की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.