/ Nov 29, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में UP Tarang Fest 2026: बच्चों की चित्रकला, रंगोली, नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Table of Content

सी. इन्दुमती ने किया शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह

लखनऊ। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तरंग फेस्ट’ के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडिया लिटरेसी बोर्ड परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक आयोजित इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की बाल देखरेख संस्थाओं से आए बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिरुचि का प्रदर्शन किया।

तरंग फेस्ट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 30 नवंबर को मिलेगा पुरस्कार

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निदेशक महिला कल्याण सी. इन्दुमती ने द्वितीय दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक महिला कल्याण ने प्रतिभागी बच्चों से आत्मीय संवाद किया, जिसमें कई प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं ने अपनी विशिष्ट उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया। संवाद के दौरान कानपुर से आई एक बालिका ने अपने लेखन कार्य एवं प्रकाशित पुस्तक के बारे में जानकारी दी। वहीं, आफ्टर केयर होम, लखनऊ के एक बालक ने राजधानी के प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर कॉलेज में अपने अध्ययन तथा स्कूल, अंतर-विद्यालयी और राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जीते गए पुरस्कारों का अनुभव साझा कर अन्य बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में बाल गृह, वाराणसी के दो बालकों ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में प्रतिभाग करने के अपने अनुभव साझा किए। अनेक बच्चों ने नृत्य, संगीत, खेल और अध्ययन के प्रति अपनी रुचि बताते हुए भविष्य में पुलिस, चिकित्सा, वायु सेना एवं पायलट जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि ‘तरंग महोत्सव’ के प्रथम चरण में जनपद स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिनके विजेता बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के मध्य खेल-कूद, संगीत, नृत्य, नाटक, रंगोली, निबंध एवं चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को 30 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाल देखरेख संस्थाओं में स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से संस्थाओं के बीच ‘सर्वश्रेष्ठ बाल देखरेख संस्था’, ‘सर्वश्रेष्ठ गार्डन’, ‘सर्वश्रेष्ठ कुक’ तथा ‘सर्वश्रेष्ठ सफाईकर्मी’ श्रेणियों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, ताकि हरियाली, पर्यावरण संरक्षण तथा बच्चों के पोषण और स्वच्छता में योगदान देने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जा सके।

तरंग फेस्ट में बच्चों को चिड़ियाघर और विज्ञान केंद्र का कराया जाएगा भ्रमण

निदेशालय महिला कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘तरंग फेस्ट’ के तीसरे दिन रविवार, 29 नवम्बर 2026 को विभिन्न जनपदों से आए बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत बच्चों को लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) तथा आंचलिक विज्ञान केंद्र (रीजनल साइंस सेंटर) का भ्रमण कराया जाएगा। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को वन्यजीवों एवं जैव विविधता से परिचित कराना, पर्यावरण संरक्षण व जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना है। भ्रमण के उपरांत सायंकाल इंडिया लिटरेसी बोर्ड परिसर में बच्चों के मनोरंजन हेतु विशेष मैजिक शो का भी आयोजन किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी में मिलावटी पनीर बनाने वाली 3 डेयरी फैक्ट्रियों पर FSDA का छापा, 3.93 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट

प्रतापगढ़ में 3.32 लाख रुपये का पनीर, घोल और क्रीम जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट लखनऊ। आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जारी शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने प्रतापगढ़ और अमेठी में दूध एवं दुग्ध उत्पादों का निर्माण करने...

लखनऊ में UP Tarang Fest 2026: बच्चों की चित्रकला, रंगोली, नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

सी. इन्दुमती ने किया शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह लखनऊ। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तरंग फेस्ट’ के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडिया लिटरेसी बोर्ड परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे...

उत्तर प्रदेश विशेष लोक अदालत में 25,389 ट्रैफिक चालान मामलों का निस्तारण, एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

273 प्री-लिटिगेशन और 25,116 लंबित वादों का हुआ निस्तारण लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के निर्देशन तथा वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर...

लखनऊ जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत, लंबित ट्रैफिक चालानों का हुआ निस्तारण

मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लगा विशेष शिविर लखनऊ। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद न्यायालय, लखनऊ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत...

आगरा के एत्मादपुर स्थित आदिनाथ त्रिमूर्ति जैन मंदिर का 1.05 करोड़ से विकास, जैन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जैन विरासत के विकास से सरकार ने दिया समान सम्मान का संदेश आगरा। उत्तर प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के साथ जैन तीर्थस्थलों के विकास को भी गति दी जा रही है। इसी क्रम में आगरा के एत्मादपुर स्थित ऐतिहासिक श्री आदिनाथ भरत बाहुबली त्रिमूर्ति जैन मंदिर में 1.05 करोड़ रुपये की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.