/ Nov 29, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश विशेष लोक अदालत में 25,389 ट्रैफिक चालान मामलों का निस्तारण, एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

Table of Content

273 प्री-लिटिगेशन और 25,116 लंबित वादों का हुआ निस्तारण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के निर्देशन तथा वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा के मार्गदर्शन में शनिवार, 28 नवम्बर 2026 को संपूर्ण प्रदेश में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान से संबंधित वादों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से सायं 07:30 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार विशेष लोक अदालत में कुल 25,389 वादों का निस्तारण किया गया है। इन निस्तारित मामलों में 273 प्री-लिटिगेशन वाद तथा न्यायालयों में लंबित 25,116 वाद सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त इन वादों के निस्तारण के क्रम में कुल ₹1,00,53,516 (एक करोड़ तिरपन हजार पांच सौ सोलह रुपये) की समझौता धनराशि भी वसूल की गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी में मिलावटी पनीर बनाने वाली 3 डेयरी फैक्ट्रियों पर FSDA का छापा, 3.93 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट

प्रतापगढ़ में 3.32 लाख रुपये का पनीर, घोल और क्रीम जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट लखनऊ। आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जारी शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने प्रतापगढ़ और अमेठी में दूध एवं दुग्ध उत्पादों का निर्माण करने...

लखनऊ में UP Tarang Fest 2026: बच्चों की चित्रकला, रंगोली, नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

सी. इन्दुमती ने किया शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह लखनऊ। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तरंग फेस्ट’ के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडिया लिटरेसी बोर्ड परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे...

उत्तर प्रदेश विशेष लोक अदालत में 25,389 ट्रैफिक चालान मामलों का निस्तारण, एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

273 प्री-लिटिगेशन और 25,116 लंबित वादों का हुआ निस्तारण लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के निर्देशन तथा वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर...

लखनऊ जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत, लंबित ट्रैफिक चालानों का हुआ निस्तारण

मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लगा विशेष शिविर लखनऊ। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद न्यायालय, लखनऊ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत...

आगरा के एत्मादपुर स्थित आदिनाथ त्रिमूर्ति जैन मंदिर का 1.05 करोड़ से विकास, जैन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जैन विरासत के विकास से सरकार ने दिया समान सम्मान का संदेश आगरा। उत्तर प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के साथ जैन तीर्थस्थलों के विकास को भी गति दी जा रही है। इसी क्रम में आगरा के एत्मादपुर स्थित ऐतिहासिक श्री आदिनाथ भरत बाहुबली त्रिमूर्ति जैन मंदिर में 1.05 करोड़ रुपये की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.