/ Nov 28, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया में बाल विवाह रोकने की पहल तेज, दोषियों को होगी जेल और जुर्माना

Table of Content

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता और समन्वय पर जोर

देवरिया। पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आज समीक्षा बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता डा0 संजय गुप्ता अपर उप मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया के द्वारा किया गया। बैठक का संचालन जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा0 गुप्ता के द्वारा मेडिकल परीक्षण, उम्र परीक्षण मे आने वाली समस्या के बारे मे जानकारी देते हुये बताया गया कि उक्त के सम्बन्ध मे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्पर्क किया जा सकता है तथा उक्त समस्या का तत्काल समाधान कराया जायेगा।

बाल विवाह कराने पर दो साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान

बैठक का संचालन करते हुये जय प्रकाश तिवारी के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के अन्तर्गत बाल विवाह करना या करवाना संज्ञेय और गैर जमानती अपराध के बारे मे बताया गया कि बाल विवाह को मान्यता या प्रोत्साहन देने वाले अभिभावक, लड़के और लड़की के माता-पिता, बाराती, विवाह मे शामिल रिस्तेदार, संरक्षण देने वाले पंच, मुखिया, पंण्डित, पादरी, मौलवी, ढोलक वाले, नाई, टेन्ट वाले, बैण्ड वाले, फोटोग्राफर, हलवाई, बिचौलिया सहित सामिल सभी लोगो को 02 वर्ष का कठोर कारावास या 01 लाख रूपये के जुर्माना हो सकता है, प्राविधान है।

ऐसा विवाह जिसमे बधने वाले दोनो या कोई एक पक्षकार अव्यस्क है यानि लड़की 18 वर्ष और लड़का 21 वर्ष से कम है बाल विवाह की श्रेणी मे आता है। बाल विवाह के दुष्परिणाम जैसे-शारीरिक अपरिपक्ता के कारण जल्दी विवाह फिर जल्दी गर्भधारण एवं प्रसव से किशोरियो एवं उनके बच्चे दोनो की जान खतरे मे पड़ सकती है। कम उम्र मे विवाह करने वाली लड़किया दूसरो के अपेक्षा घरेलू हिंसा की जोखिम मे अधिक होती है। पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव लड़कियो की सेहत, विकास और खुशहाली मे बाधक होता है। छोटी उम्र मे विवाह से लड़को और लड़कियो की पढ़ाई छूट जाती है। बच्चे बाल मजदूरी के जोखिम मे आ जाते है तथा बच्चो को बाल तस्करी का खतरा भी बना रहता है। बाल विवाह होने की शिकायत चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस हेल्प लाइन 112, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी (सी.एम.पी.ओ.), बाल कल्याण समिति, जिला मजिस्ट्रेट, न्यायालय, स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन को दी जा सकती है। इसके साथ ही बाल विवाह का शपथ भी दिलवाया गया।

बाल विवाह रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने दिया जागरूकता पर जोर

बैठक में विवेकानन्द मिश्र सदस्य बाल कल्याण समिति के द्वारा बाल विवाह कानून प्राविधान एवं दुष्परिणाम की जानकारी देते हुये बताया गया कि बच्चो की कम उम्र की शादी हमारे समाज मे एक अभिशाप के रूप मे है तथा इसकी रोकथाम के लिये प्रचार प्रसार कराया जाना व रोक लगाये जाने की आवश्यकता है। बैठक में प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल श्री अमरनाथ के द्वारा बाल विवाह एवं बच्चो के सुरक्षा एवं बचाव के लिये जन जागरूकता कराये जाने और सजग रहने के बारे मे जानकारी दिया गया।

बैठक मे सुरेश वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0यू0 के द्वारा बैठक मे उपस्थित सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियो को बैठक मे प्राप्त सुझावो एवं निर्देशो का जे0जे0 एक्ट के मंशा के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये गये है तथा पास्को की सूचना नियमित बाल कल्याण समिति को प्रस्तुत करने के बारे मे जानकारी दिया गया। जिसपर संरक्षण अधिकारी के द्वारा यह जानकारी दिया गया है कि जब भी कोई बच्चा किसी भार सादक/स्टेक होल्डर के सम्पर्क मे आता है तो यात्रा के समय को छोड़कर 24 घण्टे के अन्दर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का प्राविधान है तथा सभी से बाल विवाह का प्रतिज्ञा लेने, बाल विवाह पर रोकथाम करने, प्रचार-प्रसार करने तथा जनपद को बाल विवाह मुक्त जनपद बनाये जाने के प्रयास करने के बारे मे बताया गया।

बैठक मे मुख्य रूप से रामकृपाल प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह बालक, नीतू भारती प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर, संजीव कुमार यादव प्रभारी कोआर्डिनेटर, अनुराधा राज काउन्सलर, गनेश सिंह सुपरवाइजर, चाइल्ड हेल्प लाइन, विभा पाण्डेय सपोर्ट पर्सन, अरबिन्द यादव महिला कल्याण विभाग, विवेक यादव एवं गोविन्द सिंह उप निरीक्षक, सत्यपाल चौहान मुख्य आरक्षी, आकाश सिंह कुशवाहा, थाना ए0एच0टी0यू0, तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow FSDA Action: दवाओं की कीमतें सार्वजनिक नहीं करने पर 9 अस्पताल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

जावित्री, टेंडर पाम, शांति राज और शेखर समेत 9 अस्पतालों की फार्मेसियों पर एफएसडीए की कार्रवाई लखनऊ। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त, एफएसडीए डॉ रोशन जैकब के 1 अक्टूबर 2026 के...

UP Ration Distribution: यूपी में राशन दुकानों की सप्ताह में तीन दिन जांच करेंगे जिला पूर्ति अधिकारी, मंत्री मनोज पाण्डेय के निर्देश

कोटेदारों से किसी भी प्रकार की वसूली पर होगी कठोर कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला पूर्ति अधिकारी सप्ताह के कार्य दिवसों में कम से कम तीन दिन खाद्यान्न वितरण के समय उचित दर दुकानों पर जाकर वितरण व्यवस्था...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा, गोरखपुर में आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल के 6 जिलों की बैठक

मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया जायेगा ‘ईएलसी दिवस’ गोरखपुर /लखनऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग की अध्यक्षता तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शुक्रवार को...

फतेहपुर सीकरी में 9.26 करोड़ रुपये से शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो, आगरा में बढ़ेगा नाइट टूरिज्म

दीवान-ए-आम में थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर तकनीक से जीवंत होगा सीकरी का गौरवशाली इतिहास आगरा। ताजनगरी में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देशी-विदेशी सैलानियों के रात्रि प्रवास (नाइट स्टे) को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में विश्व धरोहर स्मारक...

गांव की चौपाल से ऐतिहासिक मंदिरों तक, भीतरगांव में छात्रों ने अनुभवों से सीखी ग्रामीण संस्कृति

भीतरगांव में विद्यार्थियों ने जाना ग्रामीण पर्यटन और लोकसंस्कृति का रंग लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश में पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं रह गया है। सरकार की कोशिश है कि पर्यटक किसी पर्यटन स्थल पर पहुंचने के साथ उसके आसपास के गांवों की संस्कृति, खानपान, खेती-किसानी और पारंपरिक हुनर को भी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.