/ Nov 26, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय होम्योपैथी वैज्ञानिक सम्मेलन में लिया हिस्सा, अनुसंधान और क्लिनिकल साक्ष्यों पर दिया जोर

Table of Content

होम्योपैथी में वैज्ञानिक शोध को बताया जरूरी

डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी भारत की विविधतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय बीतने के साथ-साथ, देश में इसका व्यापक संस्थागत विस्तार हुआ है और शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवा केंद्रों तथा जनस्वास्थ्य नेटवर्क के माध्यम से यह लोगों को सुलभ हुई है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि होम्योपैथी की भावी विश्वसनीयता और अकादमिक प्रतिष्ठा काफी हद तक इसके अनुसंधान की वैज्ञानिक प्रामाणिकता और उससे प्राप्त होने वाले नैदानिक साक्ष्यों की गुणवत्ता पर निर्भर करेगी। उन्होंने अनुसंधान संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और व्यावसायिक संगठनों से अनुसंधान की सुदृढ़ संस्कृति विकसित करने के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी पर राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन सार्थक अकादमिक संवाद, संस्थागत साझेदारी और भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, विशेष रूप से युवा शोधकर्ताओं और पेशेवरों को इस बात की सलाह दी कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं।

होम्योपैथी में वैज्ञानिक शोध और नैतिक चिकित्सा पर राष्ट्रपति का जोर

राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी के विकास के साथ-साथ वैज्ञानिक अनुसंधान, शैक्षणिक उत्कृष्टता और पेशेवर जवाबदेही के प्रति अटूट प्रतिबद्धता भी होनी चाहिए। अनुसंधान कार्य उचित कार्यपद्धति, समुचित रूप से तैयार किए गए नैदानिक अध्ययनों, सुव्यवस्थित दस्तावेजीकरण और पारदर्शी रिपोर्टिंग पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने बहुकेंद्रित अध्ययनों, व्यवस्थित समीक्षाओं, साक्ष्यों के विश्‍लेषण एवं मौलिक अनुसंधान तथा विश्वसनीय नैदानिक डेटाबेस के विकास को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान की सीमाओं को स्वीकार करने, प्रतिकूल निष्कर्षों को भी सामने रखने और निष्कर्षों को वैज्ञानिक साक्ष्यों के अनुरूप निर्धारित करने के लिए बौद्धिक ईमानदारी का होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा का पेशा केवल शैक्षणिक योग्यताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए बौद्धिक अनुशासन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, ईमानदारी, समानुभूति और जीवन भर सीखते रहने की प्रतिबद्धता भी आवश्यक है। उन्होंने होम्योपैथी के युवा चिकित्सकों से प्रश्न करने की प्रवृत्ति विकसित करने और निरंतर सीखते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनमें जांच-पड़ताल करने का साहस, साक्ष्य तलाशने का धैर्य और नए ज्ञान को स्वीकार करने की विनम्रता होनी चाहिए। उन्हें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि प्रत्येक रोगी के पीछे एक मनुष्य है, जिसकी अपनी आशाएं, आशंकाएं और गरिमा है।

विकसित भारत 2047 में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा होंगी अहम स्तंभ

राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा इसके दो सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ बने रहेंगे। हमारे संस्थानों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को सुलभ, न्यायपूर्ण, वैज्ञानिक दृष्टि से उत्तरदायी और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाने की दिशा में योगदान करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन वैज्ञानिक संवाद को प्रोत्साहित करेगा, संस्थागत साझेदारियों को बढ़ावा देगा और सक्षम, नैतिक तथा सामाजिक रूप से उत्तरदायी स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय होम्योपैथी वैज्ञानिक सम्मेलन में लिया हिस्सा, अनुसंधान और क्लिनिकल साक्ष्यों पर दिया जोर

होम्योपैथी में वैज्ञानिक शोध को बताया जरूरी डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी भारत की विविधतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय बीतने के साथ-साथ, देश में इसका व्यापक...

Deoria Rojgar Mela 2026: बरहज में 28 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और ITI पास को मिलेगा नौकरी का मौका

LIC, उत्कर्ष बैंक और श्रीराम फाइनेंस में नौकरी का अवसर देवरिया। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे से बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज के सामने एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक हुई कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित आरओ, एआरओ एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन अधिक से...

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.