/ Nov 25, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Voter List 2027: मतदाता सूची का होगा विशेष सत्यापन, नाम-पता और जन्मतिथि की गलतियां BLO करेंगे ठीक

Table of Content

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के पालन के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में जारी निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए विद्यमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की प्रविष्टियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के दौरान एकत्रित किये गये विवरण से मिलान किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में अशुद्ध अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को चिन्हित कर उनका नियमानुसार सत्यापन एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि विद्यमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के विभिन्न विवरणों, जैसे मतदाता का नाम, संबंधी का नाम, संबंध का प्रकार, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, फोटो आदि का एसआईआर के दौरान एकत्रित की गई तत्संबंधी जानकारी से मिलान किया जाएगा। इस दौरान जहां भी किसी प्रकार की विसंगति अथवा संभावित त्रुटि पायी जायेगी, तो संबंधित प्रविष्टि को सत्यापन एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के लिए चिह्नित किया जाएगा।

मतदाता का नाम, संबंधी का नाम, संबंध का प्रकार, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं फोटो आदि में संभावित विसंगतियों को किया जाएगा चिह्नित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चिह्नित की गई प्रत्येक प्रविष्टि का भौतिक स्तर पर सत्यापन कराया जाना आवश्यक होगा। इसके लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता से संपर्क करेंगे तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का वास्तविक तथ्यों एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर सत्यापन करेंगे। बीएलओ यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता को उसकी प्रविष्टि में पाई गई संभावित विसंगति के संबंध में जानकारी दी जाए तथा यदि किसी विवरण में सुधार की आवश्यकता हो तो संबंधित मतदाता से नियमानुसार विधिवत भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित फॉर्म-8 प्राप्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा प्राप्त फॉर्म-8 को संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच की जाएगी। आवेदन में उपलब्ध कराए गए विवरणों एवं आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद ही नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं के जनसांख्यिकीय विवरणों में किसी भी प्रकार का संशोधन केवल संबंधित मतदाता की सहमति एवं उसके द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदन के आधार पर ही किया जाएगा। किसी भी मतदाता के नाम, संबंधी के नाम, संबंध का प्रकार, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, फोटो अथवा अन्य विवरण में स्वतः कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं से संपर्क एवं सत्यापन की कार्यवाही में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस कार्य में पूर्ण सावधानी, पारदर्शिता एवं निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विश्व धरोहर सप्ताह में 7500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राज्य संग्रहालय में हुआ पुरस्कार वितरण

मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य संग्रहालय में विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित लखनऊ। राजधानी लखनऊ के राज्य संग्रहालय (संस्कृति विभाग) में 19 से 25 नवंबर तक चलने वाले ‘विश्व धरोहर सप्ताह-2026’ के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल की गई। इन कार्यक्रमों में चित्रकला, कैनवस...

UP Voter List 2027: मतदाता सूची का होगा विशेष सत्यापन, नाम-पता और जन्मतिथि की गलतियां BLO करेंगे ठीक

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के पालन के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में जारी निर्देशों के क्रम में मतदाता...

देवरिया में मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी, वोटर लिस्ट और वोटर आईडी से जुड़ी जानकारी के लिए करें कॉल

जिला संपर्क केंद्र पर निर्वाचन संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया है कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान, मतदाताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला संपर्क केंद्र...

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA...

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.