/ Nov 26, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Bali Jatra 2026: भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

Table of Content

अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान को गढ़ें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: राष्‍ट्रपति

डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार का इतिहास एक परंपरा में परिवर्तित हो गया है, और इसी परंपरा ने एक पर्व का रूप ले लिया है। यह ओड़िशावासियों की सृजनशीलता और इतिहास-दृष्टि दोनों को प्रतिबिंबित करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ओड़िशा के वणिक वाणिज्‍य-व्‍यापार करने के लिए सुदूर देशों की यात्रा करते थे। व्यापार के जरिए, उन्होंने देश के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्‍होंने नए-नए जलमार्गों का आविष्‍कार किया और अंतर्राष्‍ट्रीय संबंधों को सुदृढ़ किया। वे सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम भी बने। उन्होंने कहा कि ओडिशा और बाली के बीच के ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक वाणिज्‍यिक और सांस्कृतिक सहयोग में परिणत किया जा सकता है। उन्होंने यह जानकर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि इंडोनेशिया के सांस्कृतिक दल इस ‘बाली जात्रा’ में भाग ले रहे हैं। बाली में दो दिनों तक ‘ओड़िशा परब’ मनाया जा रहा है, जिसमें ओड़िशा के नृत्‍य-संगीत, हथकरघा, हस्‍तशिल्‍प और पारंपरिक खान-पान प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान से भारत और इंडोनेशिया के बीच आपसी संबंध और भी घनिष्‍ठ होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि अतीत के गौरव से गौरवान्वित होना, पर्व-त्योहार मनाना अच्छी बात है। लेकिन, हमें अतीत से प्रेरणा लेकर वर्तमान को संवार कर भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए। हमारी युवा पीढ़ी को, विशेषकर, हमारे वणिकों के साहस और दक्षता से काफी कुछ सीखना है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ का निर्माण करना हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्‍ठा बढ़ी है। दुनिया के कई हिस्सों में अशांति है और वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में अस्थिरता है। इसके बावजूद भारत की अर्थ-व्यवस्था मज़बूत बनी हुई है। यह विकसित भारत बनने की दिशा में हमारी यात्रा के लिए एक शुभ संकेत है।

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्‍नता हुई कि ओडिशा एक औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर कर सामने आ रहा है और बड़ी संख्‍या में निवेशक राज्‍य की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ओडिशा में उद्यमी, कारीगर, बुनकर और युवा पीढ़ी अपनी दक्षता और उद्यम के जरिये राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। उन सब का बढ़ता योगदान विकसित ओडिशा के विजन को साकार करने की दृष्टि से एक शुभ संकेत है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय होम्योपैथी वैज्ञानिक सम्मेलन में लिया हिस्सा, अनुसंधान और क्लिनिकल साक्ष्यों पर दिया जोर

होम्योपैथी में वैज्ञानिक शोध को बताया जरूरी डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी भारत की विविधतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय बीतने के साथ-साथ, देश में इसका व्यापक...

Deoria Rojgar Mela 2026: बरहज में 28 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और ITI पास को मिलेगा नौकरी का मौका

LIC, उत्कर्ष बैंक और श्रीराम फाइनेंस में नौकरी का अवसर देवरिया। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे से बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज के सामने एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक हुई कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित आरओ, एआरओ एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन अधिक से...

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.