/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow News: गोमती तट पर ‘योगी की पाती’ का आकर्षण, रंग दे बसंती मंच पर भक्ति गीतों पर झूमे युवा

Table of Content

गोमती तीरे उतरा ‘समूचा भारत’,आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

लखनऊ। गोमती तीरे 1090 चौराहे पर मंगलवार को ‘समूचा भारत’ उमड़ा और ‘योगी की पाती’ का अवलोकन किया। सभी ने 2017 के पश्चात ‘उत्सव प्रदेश’ के रूप में पहचान बनाने वाले नए उत्तर प्रदेश को अपने नजरिए से भी देखा। लोगों ने कैनवास पर अपने मनोभाव लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस अनूठी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं ‘रंग दे बसंती’ के मंच पर अध्यात्म, सूफी और भारतीय संस्कृति का संगम भी हुआ।

जनप्रतिनिधियों ने भी किया अवलोकन

‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह से अधिक होने पर जनप्रतिनिधियों ने भी मंगलवार को अवलोकन किया। सलोन विधायक अशोक कुमार ने मंगलवार की दोपहर ‘योगी की पाती’ का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बने सर्वोत्तम प्रदेश के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प, संवाद और संवेदना से 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में आए बदलाव को भी रेखांकित किया।

प्रदेशवासियों ने रखे मनोभाव

प्रदेशवासियों ने ‘योगी की पाती’ का अवलोकन कर मंच पर लगे कैनवास पर अपने मनोभाव भी लिखे। लखनऊ की अमृता साहू ने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन और विचार हमारा मार्गदर्शन करते हैं। अलीगढ़ के चंद्र प्रकाश सिंह ने ‘योगी की पाती’ को संवाद का बेहतरीन माध्यम बताया। महेश चंद्र विंद ने सीएम योगी की विचारधारा से समूचे प्रदेशवासियों को प्रभावित बताया। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी अपने अंतःकरण की आवाज को लेखनी से प्रकट किया।

हर हर महादेव शंभू-काशी विश्वनाथ की जय, ॐ नमः शिवाय आदि भजनों पर झूमे युवा

रंग दे बसंती के मंच पर आरजे प्रतीक ने गाइये गणपति जगवंदन, हनुमान चालीसा, श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, हर हर महादेव शंभू-काशी विश्वनाथ की जय, ॐ नमः शिवाय, वृंदावन जाऊंगी- कभी न लौटकर आऊंगी, गोपाष्टमी पर छोटी सी गैया-छोटे छोटे ग्वाल आदि भजनों की अनुपम प्रस्तुति दी। प्रतीक के भजनों पर युवा थिरक उठे। गिटार पर आर्यन, कीबोर्ड पर अर्जुन, ड्रम पर विट्ठल ने संगत की। सभी ने आध्यात्मिक गंगा में डुबकी लगाई।

विनायक, आयुष व शिवम बने विजेता

इस दौरान क्विज का भी आयोजन किया गया। क्विज में विनायक, आयुष पटेल व शिवम माधव ने सही जवाब देकर विजयश्री हासिल की। अंत में गायकों/ वाद्ययंत्र कलाकारों व क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.