/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

शिमला मिर्च उत्पादन में UP देश में नंबर-1, भारत के कुल उत्पादन में उत्तर प्रदेश की 19.63% हिस्सेदारी

Table of Content

उत्तर प्रदेश में शिमला मिर्च का सबसे अधिक उत्पादन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिमला मिर्च के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना प्रदेश के किसानों की मेहनत और बागवानी क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का प्रमाण है। शिमला मिर्च के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने से किसानों, व्यापारियों एवं आपूर्तिकर्ताओं को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। प्रसंस्करण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, भंडारण एवं विपणन सुविधाओं के विस्तार से शिमला मिर्च के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ ही व्यापारियों एवं आपूर्तिकर्ताओं के लिए भी नए व्यावसायिक अवसर सृजित होंगे तथा प्रदेश में कृषि आधारित उद्यमों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि शिमला मिर्च जैसी उच्च मूल्य वाली सब्जियों की वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों से खेती को प्रोत्साहित करने के साथ ही फसलोपरांत प्रबंधन और प्रसंस्करण की सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। इससे उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने, बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने और किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। प्रदेश सरकार किसानों को कृषि आधारित उद्यमों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

शिमला मिर्च उत्पादन में यूपी की 19.63% हिस्सेदारी, देश में पहला स्थान

अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बी.एल. मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शिमला मिर्च के उत्पादन में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। देश के कुल शिमला मिर्च उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 19.63 प्रतिशत है। पश्चिम बंगाल 18.81 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे तथा हरियाणा 9.28 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि प्रदेश में बागवानी एवं सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की अग्रणी स्थिति को रेखांकित करती है।

उन्होंने बताया कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश 7.75 प्रतिशत, झारखंड 7.24 प्रतिशत, कर्नाटक 7.07 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश 6.74 प्रतिशत, जम्मू एवं कश्मीर 6.39 प्रतिशत, महाराष्ट्र 5.69 प्रतिशत तथा आंध्र प्रदेश 3.49 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश के प्रमुख शिमला मिर्च उत्पादक राज्यों में शामिल हैं।

शिमला मिर्च पोषण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण सब्जी है। इसमें विभिन्न विटामिन एवं खनिज तत्त्व पाए जाते हैं। इसके उत्पादन एवं प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने से किसानों की आय में वृद्धि, कृषि आधारित उद्यमों के विकास, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार तथा प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.