/ Nov 25, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अयोध्या दीपोत्सव 2026: यूपी के 16 जिलों समेत देशभर के कलाकार पेश करेंगे पारंपरिक लोकनृत्य

Table of Content

मयूर से छऊ और घूमर से झिझिया तक…

लखनऊ। दीपोत्सव-2026 में इस बार रामनगरी की सड़कों और सांस्कृतिक मंचों पर देश की विविध लोक परंपराओं के रंग देखने को मिलेंगे। आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोक कलाकार अपने पारंपरिक नृत्यों और लोक विधाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों के कलाकार भी अपनी क्षेत्रीय लोककला के माध्यम से दीपोत्सव की सांस्कृतिक भव्यता बढ़ाएंगे। लोकनृत्यों की यह विविधता अयोध्या में देश की सांस्कृतिक एकता और परंपराओं का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, प्रदेश के लोक कलाकार दलों में मथुरा का मयूर और बम रसिया नृत्य, प्रयागराज का ढेढ़िया नृत्य, बांदा का पाई डंडा, सोनभद्र का मांदल-सिंघा और करमा नृत्य प्रमुख आकर्षण होंगे। उन्होंने बताया अयोध्या के कलाकार बधावा, फरुवाही तथा डमरू एवं शंख नृत्य की प्रस्तुति देंगे। वहीं गाजीपुर का धोबिया, गोरखपुर का वनटांगिया, पीलीभीत का थारू, झांसी का राई, सुलतानपुर का नटवरी और बहराइच का डोमकच नृत्य भी अपनी लोक परंपरा की झलक दिखाएगा।

पश्चिम बंगाल के श्री खोल से आंध्र प्रदेश के बोनालू तक दिखेगी सांस्कृतिक विविधता

दीपोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों की लोक विधाओं को भी स्थान दिया गया है। पश्चिम बंगाल के कलाकार श्री खोल, ओड़िशा के कलाकार मास्क डांस, शाही जात्रा, रणप्पा चढैय्या और शंख वादन की प्रस्तुति देंगे। झारखंड का पुरुलिया छऊ, मध्य प्रदेश का गुदुम बाजा, कर्नाटक का ढोलु कुनीथा और गुजरात का तलवार रास भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

इसके अलावा राजस्थान का घूमर-चरी, बिहार की झिझिया, चेन्नई की कावड़ी, कड़गम और मयूर नृत्य तथा आंध्र प्रदेश का बोनालू भी दीपोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का हिस्सा होंगे। अलग-अलग राज्यों की इन लोक विधाओं के जरिए दर्शकों को देश की विविध लोक परंपराओं, वेशभूषा, संगीत और नृत्य शैलियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

दीपोत्सव की शोभायात्रा में भी लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव को जीवंत बनाएंगे। इसमें प्रयागराज का ढेढ़िया नृत्य, मथुरा का मयूर नृत्य, बांदा का पाई डंडा, सोनभद्र का मांदल एवं सिंघा नृत्य और अयोध्या का बधावा नृत्य शामिल रहेगा। इसके साथ ही आजमगढ़ के कलाकार धोबिया नृत्य और प्रयागराज के कलाकार कबीरी गायन प्रस्तुत करेंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से शोभायात्रा में प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

ढेढिया, मयूर और पाई डंडा नृत्य से सजेगी दीपोत्सव-2026 की शोभायात्रा, लोक कलाकार बढ़ाएंगे रामनगरी की रौनक

दीपोत्सव में लोक कलाकारों की भागीदारी का उद्देश्य पारंपरिक कला रूपों को मंच देना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी है। मयूर, करमा, राई, धोबिया, थारू और छऊ जैसी लोक विधाएं अपने क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी हैं। ऐसे आयोजनों से कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, वहीं अलग-अलग क्षेत्रों की लोक परंपराएं व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचती हैं।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि, दीपोत्सव-2026 में दीपों की रोशनी के साथ लोकनृत्य, लोकसंगीत और पारंपरिक कलाओं की छटा भी रामनगरी को खास पहचान देगी। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के अनेक राज्यों से आने वाले कलाकार अयोध्या को सांस्कृतिक संगम का स्वरूप देंगे। लोक प्रस्तुतियों के जरिए दीपोत्सव भारतीय संस्कृति की विविधता, परंपरा और आपसी एकता का संदेश भी प्रसारित करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA...

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।...

Bali Jatra 2026: भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान को गढ़ें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: राष्‍ट्रपति डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार...

मरीजों के हित में यूपी एफएसडीए का विशेष अभियान, प्रदेश की सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों की होगी जांच

04 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में अधिक पारदर्शिता और सूचित विकल्प उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत प्रदेशभर की अस्पताल आधारित फार्मेसियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 04 दिसंबर, 2026...

केशव प्रसाद मौर्य बोले- गरीब कल्याण और बेटियों का सम्मान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता, सामूहिक विवाह योजना से मिल रही मदद

मूसानगर में 51 नवविवाहित जोड़ों को उप मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कानपुर देहात के मूसानगर स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी अच्चिदानंद शास्त्री जी महाराज के 34वें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.