/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मऊ में 531.5 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, ए.के. शर्मा ने मड़ैया घाट और विसर्जन घाट को दी सौगात

Table of Content

विकास पुस्तिका का किया विमोचन

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कल देर रात मऊ में 531.5 लाख रुपए की लागत से तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर मऊवासियों को सौगात दी। इनमें मड़ैया घाट एवं विसर्जन घाट का नवनिर्माण तथा रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग एवं सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर मंत्री ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में मऊ में कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा भी जनता के समक्ष प्रस्तुत किया तथा विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर मंत्री ने मऊवासियों को तीनों विकास परियोजनाओं के लोकार्पण की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन मऊ और उनके लिए अत्यंत खुशी एवं सौभाग्य का दिन है। भगवान महादेव की कृपा और मऊ की जनता के स्नेह एवं आशीर्वाद से पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि मऊ को विकास के नए मॉडल के रूप में स्थापित करना मेरा संकल्प है। जनता के सहयोग से जनपद की तस्वीर बदल रही है।

पांच वर्षों के विकास कार्यों का जनता को दिया हिसाब

मंत्री ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विवरण एक पुस्तिका के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इसका विमोचन उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत किए गए कार्यों का हिसाब जनता को दे। इसी भावना से वह प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भी वार्षिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते रहे हैं। उन्होंने पुस्तिका को डिजिटल माध्यम से भी उपलब्ध कराने की जानकारी देते हुए जनता से सुझाव आमंत्रित किए।

मऊ महादेव घाट को बताया विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल

मंत्री ने कहा कि उन्होंने लगभग 50 देशों की यात्रा की है और वहां के पर्यटन स्थलों को भी देखा है। उन्हें गर्व है कि मऊ महादेव घाट आज एक विशिष्ट और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है। लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से इस घाट का निर्माण जनसहयोग एवं सीएसआर के माध्यम से कराया गया है। इस घाट पर किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखवाया गया, क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे मऊवासियों का घाट है। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव के प्रति आस्था और सेवा की भावना से प्रेरित होकर इस घाट को मऊ की सामूहिक विरासत के रूप में विकसित किया गया है।

घाटों के विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजना भी जरूरी

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कल देर रात मऊ में कुल 531.5 लाख रुपए की लागत से कराए गए तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 260.27 लाख रुपए की लागत से मड़ैया घाट का नवनिर्माण, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 247.42 लाख रुपये से विसर्जन घाट का नवनिर्माण तथा 23.81 लाख रुपए की लागत से रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग एवं सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से मऊ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मंत्री ने कहा कि किसी भी शहर की सुंदरता केवल सड़कों, भवनों और घाटों के निर्माण से नहीं होती, बल्कि वहां रहने वाले लोगों की सोच, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना से भी होती है। इसी उद्देश्य से विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और धार्मिक आस्था से जुड़ें।

सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें अलका पहाड़िया की टीम ने छठ गीतों एवं अन्य मधुर गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वहीं मथुरा से आई कलाकारों की टीम ने राधा-कृष्ण नृत्य और फूलों की होली की आकर्षक प्रस्तुति देकर ब्रज की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती विनीता जौहरी ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.