/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया ‘देव दीपावली-दिव्य काशी अनुभव’ टूर पैकेज

Table of Content

काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी, अन्नपूर्णा और काल भैरव मंदिर के होंगे दर्शन

लखनऊ। वाराणसी के गंगा घाटों पर देव दीपावली-2026 की अलौकिक आभा को करीब से अनुभव करने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने खास टूर पैकेज तैयार किया है। देव दीपावली के पावन अवसर पर काशी की आध्यात्मिक आभा, दीपों से सजे गंगा घाटों और समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत का अविस्मरणीय अनुभव कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने चार दिन और तीन रात वाले विशेष ‘देव दीपावली- दिव्य काशी अनुभव’ टूर पैकेज तैयार किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘इस अनूठी पहल के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक काशी की प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और देव दीपावली की भव्यता को एक ही यात्रा में अनुभव कर सकेंगे।’

देव दीपावली के दौरान काशी के घाटों पर होने वाला ‘दीपोत्सव’ स्वयं में अद्वितीय आकर्षण होता है। गंगा तट पर असंख्य दीपों की आभा, गंगा आरती, मंदिरों की भव्य सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करती हैं। इस दिव्य अनुभव को पर्यटन पैकेज के रूप में पर्यटकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यूपीएसटीडीसी ने ‘बजट’, ‘डीलक्स’ और ‘प्रीमियम’, तीन श्रेणियों में विशेष टूर पैकेज तैयार किए हैं। 

गंगा आरती से शुरू होगी आध्यात्मिक यात्रा

पैकेज के तहत पर्यटकों को देव दीपावली गंगा बोट राइड, काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन, गंगा आरती, सारनाथ भ्रमण, हेरिटेज वॉक तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुभव का अवसर मिलेगा। यात्रा के पहले दिन वाराणसी आगमन पर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर स्वागत से शुरुआत होगी। तत्पश्चात, होटल चेक-इन और काशी विश्वनाथ धाम में संध्या दर्शन के साथ गंगा आरती का अनुभव पर्यटकों को मिलेगा। 

मंदिरों से सारनाथ तक काशी दर्शन

यात्रा के दूसरे दिन सुबह गंगा बोट राइड के साथ काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, काल भैरव मंदिर आदि प्रमुख स्थल शामिल हैं। इसके बाद सारनाथ का भ्रमण और शाम को काशी की आध्यात्मिक आभा का अनुभव कराया जाएगा।

देव दीपावली का भव्य उत्सव

तीसरे दिन पर्यटकों के लिए यात्रा का सबसे खास पड़ाव देव दीपावली उत्सव होगा। काशी के जगमगाते घाटों पर दीपों की अनुपम छटा, भव्य सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पर्यटकों को देव दीपावली की दिव्यता का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा। इस दौरान विशेष ‘देव दीपावली गंगा बोट एक्सपीरियंस’ पर्यटकों के अनुभव को और यादगार बनाएगा। गंगा की लहरों के बीच नौका विहार करते हुए दीपों की आभा से जगमगाते घाटों का मनोहारी दृश्य काशी की आध्यात्मिकता को अविस्मरणीय बनाएगा। 

तीन श्रेणियों में पैकेज उपलब्ध

यूपीएसटीडीसी ने पर्यटकों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए पैकेज को ‘बजट’ (स्टैंडर्ड होटल), ‘डीलक्स’ (3 स्टार होटल) और ‘प्रीमियम’ (4/5 स्टार होटल) तीन श्रेणियों में रखा है। बजट पैकेज की कीमत 15,999 रुपए प्रति व्यक्ति, डीलक्स पैकेज 21,999 रुपए प्रति व्यक्ति और प्रीमियम पैकेज 31,999 रुपए प्रति व्यक्ति होगी। ये दरें ट्विन शेयरिंग के आधार पर हैं और जीएसटी अतिरिक्त है। पैकेज में तीन रातों का आवास, दैनिक नाश्ता, एसी ट्रांसपोर्टेशन, देव दीपावली स्पेशल बोट राइड, मॉर्निंग गंगा बोट राइड, गंगा आरती, मंदिर दर्शन, सारनाथ भ्रमण एवं टूर एस्कॉर्ट/प्रतिनिधि की सुविधा शामिल है।

ऐसे कराएं बुकिंग 

यूपीएसटीडीसी का यह विशेष पैकेज पर्यटकों को काशी दर्शन के साथ देव दीपावली की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराएगी। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट upstdc.co.in अथवा 83030 19844 पर संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं।

देव दीपावली से पर्यटन को वैश्विक पहचान- जयवीर सिंह 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘देव दीपावली काशी की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का दिव्य उत्सव है। इसकी वैश्विक भव्यता दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती है। हमारा प्रयास है कि पर्यटक काशी में दीपों से जगमगाते घाटों के दर्शन के साथ अलौकिक उत्सव की आध्यात्मिक अनुभूति को भी आत्मसात करें। देव दीपावली के अवसर पर यूपीएसटीडीसी द्वारा तैयार विशेष पैकेज आगंतुकों को समग्र अनुभव प्रदान करेंगे, जिसमें गंगा आरती, नौका विहार, काशी विश्वनाथ धाम, प्रमुख मंदिरों, सारनाथ और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। यह पहल काशी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाएगा।’

काशी की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक प्रसार- अमृत अभिजात

अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग, अमृत अभिजात ने बताया कि ‘देव दीपावली-2026 के लिए तैयार विशेष पर्यटन पैकेज का उद्देश्य देश-विदेश के आगंतुकों को काशी की आध्यात्मिक आभा, सांस्कृतिक समृद्धि और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ते हुए उत्कृष्ट यात्रा सुविधाएं प्रदान करना है। यह पहल धार्मिक पर्यटन को नई गति देने, स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने तथा प्रदेश की गौरवशाली धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ के करियर डेंटल कॉलेज में डेंटल इम्प्लांटोलॉजी पर सीडीई कार्यक्रम, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

आधुनिक डेंटल इम्प्लांट तकनीकों और मरीजों के बेहतर उपचार पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव लखनऊ। करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (करियर डेंटल कॉलेज) के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग (Department of Prosthodontics) द्वारा इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (IPS) – उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इम्प्लांटोलॉजी) पर एक विशेष...

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.