TN

TotaRam News

What's Hot

शारदीय नवरात्रि 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में 17 से 19 अक्टूबर तक देवीगीत गायन और दुर्गा सप्तशती पाठ

Table of Content

सभी कार्यक्रमों पर 28 लाख 08 हजार रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए शक्ति आराधना के अंतर्गत 17, 18 एवं 19 अक्टूबर, 2026 (सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी) को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शक्ति आराधना प्रदेश के 26 चयनित शक्तिपीठों, देवी मंदिरों पर देवीगीतों की परम्परा पर आधारित देवीगीत गायन एवं दुर्गा सप्तसती का पाठ किया जायेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन का संदेश देना है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कलाकारों के मानदेय, यात्रा व्यय, वालंटियर पर व्यय तथा कार्यक्रम की प्रस्तुति संबंधी अन्य व्यवस्थाओं पर 28 लाख 08 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 26 शक्तिपीठ स्थलों, देवी मंदिरों पर देवीगीतों की परम्परा पर आधारित दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जायेगा। उसमें मॉ विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल मिर्जापुर, ज्वाला देवी सोनभद्र, सीता समाहित स्थल भदोही, अलोपी देवी प्रयागराज, कदवासिनी कौशाम्बी तथा पाटेश्वरी देवी देवीपाटन बलरामपुर शामिल हैं।

यूपी के 26 देवी मंदिरों में देवीगीत और दुर्गा सप्तशती पाठ, महिला सशक्तीकरण का संदेश

इसके अलावा ललिता देवी नैमिषारण्य, सीतापुर, शाकुम्भरी देवी सहारनपुर, कात्यायनी देवी मथुरा, मॉ शीतला चौकिया धाम जौनपुर, बेलहा देवी प्रतापगढ़, बीसालाक्षी देवी वाराणसी, चण्डिका देवी उन्नाव, देवी काली मंदिर औरैया, मॉ तरकुलहाधाम गोरखपुर, मॉ शीतला माता स्थल मऊ, ललितादेवी प्रयागराज, शिवानी देवी चित्रकूट, गायत्री शक्तिपीठ हमीरपुर, बैरागढ़ माता कोंच, जालौन भी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त कुसमाण्डा देवी घाटमपुर, कानपुर देहात, शीतला माता मंदिर मैनपुरी, चामुण्डा माता मंदिर फिरोजाबाद, चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ, संकटा देवी मंदिर लखनऊ तथा गुरूग्राम देवी मंदिर फर्रूखाबाद भी शामिल हैं। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कराये जाने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदेश के चयनित मंदिरों में कराये जायेंगे। इस प्रकार देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों की आराधना के साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं में स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भरता का संदेश प्रसारित करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.