TN

TotaRam News

What's Hot

भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा 2026 का पोस्टर जारी, 21 नवंबर को होगी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

Table of Content

‘जेन जी’ युवाओं को गौरवशाली अतीत से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगी यह पहल: योगेंद्र उपाध्याय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) के संवर्धन एवं प्रसार के उद्देश्य से विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान (VBUSS) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के समन्वय से आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय ‘भारत बौद्धिक्स 2.0’ परीक्षा के पोस्टर का विधिवत विमोचन सोमवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर किया। यह राष्ट्रीय परीक्षा आगामी 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, निदेशक उच्च शिक्षा सहित विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के क्षेत्र संयोजक प्रो. जयशंकर पांडे, प्रान्त सचिव डॉ. मंजुल त्रिवेदी, राज्य समन्वयक प्रो. अभिषेक तिवारी, प्रो. प्रणव मिश्र तथा डॉ. हिमांशु मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के उपरांत उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप विगत कई वर्षों से भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुशीलन हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में निरंतर अभिनव नवाचार कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘भारत बौद्धिक्स 2.0’ परीक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा में अध्ययनरत आज की युवा पीढ़ी (जेन-जी) भारत के समृद्ध बौद्धिक विमर्श, विज्ञान, दर्शन एवं गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा से गहराई से परिचित होगी तथा अपने स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेते हुए विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान देगी। उन्होंने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से इस परीक्षा में विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।

21 नवंबर को होगी भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा, यूजी-पीजी छात्रों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार का मौका

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विजन पर आधारित यह 2 घंटे की ऑफलाइन परीक्षा कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं सामाजिक विज्ञान विषयों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों रहेगा। परीक्षा पैटर्न के तहत विद्यार्थियों द्वारा चुने गए विषय से 60 प्रश्न, सभी के लिए अनिवार्य भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े 20 सामान्य प्रश्न तथा 1 विवरणात्मक (डिस्क्रिप्टिव) प्रश्न पूछा जाएगा। परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु प्रति विद्यार्थी ₹100 का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है तथा सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को संस्थागत पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय 50 हजार रुपए व तृतीय 25 हजार रूपये

अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इसके अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को 1लाख रुपए (एक राष्ट्रीय पुरस्कार), द्वितीय स्थान पर रहने वाले 2 अभ्यर्थियों को 50-50 रुपए तथा तृतीय स्थान पर चयनित 4 अभ्यर्थियों को 25-25 रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 300 विद्यार्थियों को 2,500-2,500 रूपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

परीक्षा की सुगम तैयारी के लिए विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा ‘किताब वाले’ प्रकाशन के सहयोग से भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित 21 प्रामाणिक पुस्तकों की श्रृंखला तैयार कराई गई है, जो हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती, बांग्ला, तेलुगु, तमिल, ओडिया, पंजाबी, मराठी, उर्दू, मलयालम, कन्नड़ और असमिया सहित 11 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों एवं पंजीकरण हेतु आधिकारिक वेबसाइट www.bharatboudhiks.com जारी की गई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.