TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में बीमा कंपनियों के अधिकारियों के लिए 40 घंटे का मध्यस्थता प्रशिक्षण शुरू

Table of Content

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) में 12 से 16 अक्टूबर तक आयोजन

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ के संरक्षण तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के कुशल मार्गदर्शन में बीमा कंपनियों के नामित अधिकारियों के लिए 40 घंटे का गहन मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हुआ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा के निर्देशानुसार यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सभागार में आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) द्वारा तैयार किए गए सुव्यवस्थित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बीमा संबंधी विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता को एक प्रभावी, समयबद्ध, सौहार्दपूर्ण एवं सभी पक्षों के लिए लाभकारी माध्यम के रूप में प्रोत्साहित करना है। मध्यस्थता केवल विवाद निस्तारण का जरिया नहीं, बल्कि संबंधों को पुनर्स्थापित करने, विश्वास कायम करने तथा वादकारियों पर पड़ने वाले मानसिक व आर्थिक बोझ को समाप्त कर दावेदारों को गरिमापूर्ण ढंग से त्वरित क्षतिपूर्ति दिलाने का सशक्त विकल्प है।

प्रदेश में लंबित 2 लाख से अधिक MACT मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) के समक्ष वर्तमान में 2 लाख से अधिक मामले लंबित हैं, जिनमें अधिकांश में बीमा कंपनियां मुख्य पक्षकार हैं। मुकदमों के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत यह आवश्यक माना गया कि कंपनियों के नीतिगत निर्णय लेने में सक्षम वरिष्ठ अधिकारी आधुनिक मध्यस्थता तकनीकों, संवाद कौशलों एवं विवाद समाधान की व्यावहारिक रणनीतियों में दक्ष हों।

दावेदारों को समय पर मिले न्याय व क्षतिपूर्ति: न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा

इससे पूर्व, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा ने बीमा कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में इस बात पर बल दिया था कि संस्थागत एवं वित्तीय मजबूती के कारण कंपनियां समझौतों को सुगम बनाने की प्रभावशाली स्थिति में हैं। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष, संवेदनशील और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यक्तिगत दावेदार अपेक्षाकृत कमजोर पक्ष होते हैं और वे दीर्घकालिक मुकदमों का भार सहन नहीं कर सकते। अतः जहां भी मध्यस्थता के माध्यम से निष्पक्ष एवं विधिसम्मत समाधान संभव हो, वहां दावेदारों को अनावश्यक मुकदमों से बचाकर समय पर राहत पहुंचाई जाए।

उद्घाटन सत्र के उपरांत सर्वोच्च न्यायालय की MCPC के मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा बीमा प्रतिनिधियों को मध्यस्थता के सिद्धांतों, समझौता वार्ता की तकनीकों तथा सौहार्दपूर्ण विवाद समाधान के मूलभूत व्यावहारिक पक्षों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस पहल से प्री-लिटिगेशन (मुकदमेबाजी पूर्व) स्तर पर और न्यायालयों में विचाराधीन मामलों के शीघ्र निस्तारण में तेजी आएगी तथा वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को नई मजबूती मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.